फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield ने नए कलर और फीचर्स के साथ लॉन्च की 'बुलेट', इसी महीने से होगी बुकिंग

Fri, 08 Sep 2017 10:31 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
ज्यादा पावरफुल इंजन वाली क्लासिक 500 को Stealth Black' कलर के साथ लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन
रॉयल एनफिल्ड ने कंपनी की मशहूर क्लासिक 350 और क्लासिक 500 मोटरसाइकिल को नए कलर के साथ लॉन्च किया है। क्लासिक 350 गन-मेटल ग्रे कलर में लाई गई है, वहीं ज्यादा पावरफुल इंजन वाली क्लासिक 500 को Stealth Black' कलर के साथ लॉन्च किया गया है। कुछ दिन पहले ही अमर उजाला ने आपको जानकारी दी थी कि रॉयल एनफील्ड ऐसे कुछ बदलाव के साथ इन मोटरसाइकिल्स को लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन


पढ़ें: 1 हजार रुपए महीना में खरीदिए TVS Sport बाइक, 95kmpl का देगी माइलेज
विज्ञापन

कलर के अलावा ये हैं नए फीचर्स

क्लासिक 350 गन-मेटल ग्रे कलर में लाई गई है,
क्लासिक 350 में कंपनी ने रियर डिस्क ब्रेक और नया swingarm दिया है। नई क्लासिक 350 का swingarm कंपनी की थंडरबर्ड सीरीज के जैसा ही है। अभी तक क्लासिक 350 के साथ रियर में 153mm ड्रम दिया जा रहा था। क्लासिक 500 में भी कंपनी ने रियर डिस्क ब्रेक और नया swingarm दिया है। इसके अलावा कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें पहले वाली ही split सीट, ऑटोमैटिक हेडलैंप, BS-IV इंजन दिया गया है। 

इंजन की बात करें तो क्लासिक 350 में 346 सीसी का सिंगल-सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। जो 19.8 bhp पावर और 28 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं क्लासिक 500 में 499 सीसी का सिंगल-सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। जो 27.2 bhp पावर और 41.3 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें भी 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। 

नई क्लासिक 350 और क्लासिक 500 बाइक की बुकिंग 18 सितंबर से शुरू हो जाएगी। गनमेटल ग्रे कलर वाली क्लासिक 350 का चेन्नई में ऑन रोड प्राइज 1.59 लाख रुपए और Stealth ब्लैक कलर वाली क्लासिक 500 की कीमत 2.05 लाख रुपए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें