फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन बिक रही रॉयल एनफील्ड Stealth Black 500cc बुलेट, 15 हजार में कीजिए बुकिंग

Mon, 11 Dec 2017 12:22 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Royal Enfield Stealth Black Classic 500
विज्ञापन
भारत में दमदार बाइकों के लिए मशहूर रॉयल एनफील्ड ने अपनी 15 लिमिटेड एडिशन Stealth Black क्लासिक 500 मोटरसाइकिलों को ऑनलाइन बेचने की घोषणा की है। 1.90 लाख रुपए कीमत वाली ये मोटरसाइकिल नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स द्वारा चलाई गई हैं। NSG ने इस साल सितंबर में 8000 किलोमीटर की 'फाइट अगेंस्ट टेरर' अभियान में इन्हें चलाया था। 
विज्ञापन


पढ़ें: 3 लाख में मारुति बलेनो को बना दिया मर्सिडीज, RTO ने देखा तो कर दी सीज

इस अभियान का मकसद लोगों को आंतकवाद के खिलाफ जागरुक करना था। इन 15 बाइकों की बिक्री से मिली राशि दिव्यांग बच्चों को दी जाएगी। कंपनी ने इस बाइक पर NSG चिन्ह सजाया है जो खरीददारों के लिए इसे अन्य क्लासिक 500 से अलग बनाती है। 
विज्ञापन

इस तरह कीजिए बुकिंग

ज्यादा पावरफुल इंजन वाली क्लासिक 500 को Stealth Black' कलर के साथ लॉन्च किया गया है।
इन बाइकों की बिक्री 13 दिसंबर को कंपनी की वेबसाइट पर होगी। 
बाइक खरीदने और रजिस्टर करने के लिए  www.royalenfield.com पर जाना होगा। 
इन्हें पहले आओ- पहले पाओ के तहत बेचा जाएगा। 
खरीदने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस दौरान ग्राहक को एक यूनीक कोड दिया जाएगा। 
इस कोड के जरिए ही सेल में हिस्सा लिया जा सकेगा। 
बिक्री के दिन बाइक को 15 हजार रुपए देकर बुक किया जा सकेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें