फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साइकिल जो दे रही है बाइक को टक्कर

Sat, 14 Sep 2013 12:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल, पेट्रोल, सीएनजी के बाद बैटरी से चलने वाले वाहन भी खासे लोकप्रिय हो रहे हैं। प्रदूषण रहित ये वाहन काफी सुविधाजनक होते हैं।
विज्ञापन


रिमैक ने हाल ही में ग्रेपी जी 12 के नाम से एक इलेक्ट्रिक साइकिल पेश की है। जो बाइक की ही तरह रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इस साइकिल बाइक में आपको पेट्रोल भरवाने की कोई जरूरत नहीं है।

इस इलेक्ट्रिक साइकिल के फीचर्स की बात करें तो दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है। इसकी बॉडी को कार्बन फाइबर से कवर किया गया है।


स्पीड के मामले में भी यह साइकिल किसी बाइक से कम नहीं है। ग्रेपी 16 पीएस रियर हब मोटर के जरिए 65 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है। इसके अलावा एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह साइकिल लगभग 120 किलोमीटर तक का सफर करने में सक्षम है।
विज्ञापन


















कंपनी ने इस साइकिल में 5 इंच की कलर स्क्रीन का भी इस्तेमाल किया है। जिस पर आपको तमाम जरूरी दिशा-निर्देश मिलते रहते हैं। इसके साथ ही इसमें एक और शानदार फीचर फिंगरप्रिंट स्कैनर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें आपको चाभी की जगह अपनी फिंगर को स्कैन करना होगा।
विज्ञापन


फिलहाल यह साइकिल अभी यूरोप और अमेरिका की सड़कों पर ही चलती नजर आएगी। यूरोप में इसकी कीमत लगभग 6,000 यूरो और अमेरिका में इसकी कीमत 7,910 डॉलर के करीब है। भारतीय मुद्रा के हिसाब से इसकी कीमत 5 लाख से अधिक है।

इस साइकिल को जब भी आप चाहें सामान्य साइकिल की तरह पैडल से भी चला सकते हैं। पैडल से चलाने के साथ साइकिल की बैटरी चार्ज होती जाएगी।

इससे पहले रिमैक कंपनी इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट वन पेश कर चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें