भारत में दूसरी सबसे बड़ी टू व्हीलर कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अपने ऑटोमैटिक स्कूटर होंडा एक्टिवा के दम पर नंबर वन की पोजीशन पर है।
लगातार हर महीने जबरदस्त बिक्री के बाद पिछले 11 महीनों में ऐसा तीसरा मौका सामने आया है जब होंडा एक्टिवा सभी टू व्हीलर्स से बिक्री के मामले आगे है।
जुलाई, 2014 कंपनी ने 1,91,883 होंडा एक्टिवा स्कूटर्स की बिक्री की है। जुलाई, 2013 की तुलना में कंपनी ने जुलाई, 2014 में 64 फीसदी अधिक बिक्री की है।
इस मौके पर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट, यदविंदर एस गुलेरिया का कहना है कि हमने खुशी है कि होंडा एक्टिवा एक बार फिर से टू व्हीलर्स की बिक्री में सबसे आगे है। ये बात और भी दिलचस्प है कि भारतीय टू व्हीलर बाजार में ऑटोमैटिक स्कूटर ने एक्टिवा मोटरसाइकिल को पीछे छोड़ दिया है।
पिछले कुछ साल से ऑटोमैटिक स्कूटर पहले से ज्यादा तकनीकी रूप से एडवांस, फ्यूल बचाने वाले और स्टाइलिश हो चुके हैं।