फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है भारत का बेस्ट सेलिंग टू व्हीलर

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में दूसरी सबसे बड़ी टू व्हीलर कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अपने ऑटोमैटिक स्कूटर होंडा एक्टिवा के दम पर नंबर वन की पोजीशन पर है।
विज्ञापन


लगातार हर महीने जबरदस्त बिक्री के बाद पिछले 11 महीनों में ऐसा तीसरा मौका सामने आया है जब होंडा एक्टिवा सभी टू व्हीलर्स से बिक्री के मामले आगे है।

जुलाई, 2014 कंपनी ने 1,91,883 होंडा एक्टिवा स्कूटर्स की बिक्री की है। जुलाई, 2013 की तुलना में कंपनी ने जुलाई, 2014 में 64 फीसदी अधिक बिक्री की है।

इस मौके पर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट, यदविंदर एस गुलेरिया का कहना है कि हमने खुशी है कि होंडा एक्टिवा एक बार फिर से टू व्हीलर्स की बिक्री में सबसे आगे है। ये बात और भी दिलचस्प है कि भारतीय टू व्हीलर बाजार में ऑटोमैटिक स्कूटर ने एक्टिवा मोटरसाइकिल को पीछे छोड़ दिया है।

पिछले कुछ साल से ऑटोमैटिक स्कूटर पहले से ज्यादा तकनीकी रूप से एडवांस, फ्यूल बचाने वाले और स्टाइलिश हो चुके हैं।
विज्ञापन

होंडा एक्टिवा 125

भारतीय सड़कों पर होंडा एक्टिवा ने स्‍कूटर के मायने ही बदल कर दिए हैं और एक नई परिभाषा लिखी है। अपने इस स्‍कूटर की सफलता के बाद कंपनी ने होंडा एक्टिवा के नया अवतार एक्टिवा 125 पेश किया है।

होंडा एक्टिवा 125सीसी स्टैंडर्ड वैरियंट स्कूटर की कीमत 52,447 रुपए जबकि डीलक्स (डिक्स एंड अलॉय) वैरियंट की कीमत 58,156 रुपए (नई दिल्ली एक्सशो) है।

कंपनी अपने एक्टिवा में 110 सीसी की क्षमता का इंजन इस्तेमाल करती थी लेकिन इस नए एक्टिवा में 125 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। होंडा एक्टिवा 110सीसी सेगमेंट में बिक्री के मामले में टॉप पर है।

कंपनी ने होंडा एक्टिवा में पहली बार 125सीसी, 4 स्ट्रोक, एयर कूल्ड, ओएचसी इंजन का इस्तेमाल किया है। कंपनी ने इस स्‍कूटर में बेहतरीन हेडलाईट और क्रोम इंसर्ट इंडिकेटर लैंप का इस्तेमाल किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें