फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द लॉन्च होने जा रही 961cc की ये शानदार बाइक, बेहद शानदार हैं फीचर्स

Mon, 20 Nov 2017 03:09 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Norton Dominator
विज्ञापन
ब्रिटिश दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Norton Motorcycles भारत में दो नई बाइक- नॉर्टन कमांडो और नॉर्टन डॉमिनेटर लॉन्च करने जा रही है। इन दोनों बाइकों की लॉन्चिंग अगले साल की जाएगी। काइनेटिक ग्रुप और नॉर्टन मोटरसाइकिल के बीच हुए समझौता से बनी नई कंपनी काइनेटिक मोटोरोयल इन दोनों बाइकों की लॉन्चिंग करेगी। 
विज्ञापन

नॉर्टन डॉमिनेटर के फीचर्स

Norton Dominator
नॉर्टन डॉमिनेटर में 961सीसी का एयरकूल्ड पैरलल ट्विन इंजन दिया गया है। यह 79 बीएचपी की पावर और 90 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा। बाइक के फ्रंट और रियर दोनों व्हील में डिस्क ब्रेक दिया जाएगा। बाइक की कीमत 17 लाख रुपए से ज्यादा हो सकती है। शुरुआत में बाइक को CBU (पूरी तरह से निर्मित) यूनिट के रूप में भेजा जाएगा, बाद में इसे असेंबल भी किया जाएगा जिसके बाद बाइक की कीमत मे थोड़ी कमी हो पाएगी।
विज्ञापन

नॉर्टन कमांडो के फीचर्स

Norton Commando
नॉर्टन कमांडो की बात करें तो इसमें भी 961cc का 2 सिलिंडर इंजन दिया होगा जो 79 बीएचपी की पावर और 90 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन को 5-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा। भारत में इसकी कीमत 18-20 लाख रुपए तक होगी। बाइक में 17 इंच के स्पोक व्हील और ट्यूबलैस टायर दिए जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें