फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा ने लांच की 110cc की नई बाइक 'पेंट्रो'

Fri, 18 Jan 2013 02:39 PM IST
bikedekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की दुपहिया वाहन बनाने वाली इकाई महिंद्रा टू-व्हीलर्स ने भारतीय बाजार में आकर्षक कीमतो के साथ नई मोटरसाइकिल पेंट्रो को लांच किया है। पेंट्रो की चेन्नई में एक्स-शोरूम कीमत 44,190 रुपये रखी गई है। कंपनी के पेंट्रो के साथ ही सेंट्रो को भी लांच किया है, पहले कंपनी का सेंट्रो को लांच करने का प्लान बाद में था।
विज्ञापन


पेंट्रो की लांचिंग के साथ महिंद्रा ने एक बार फिर से बाइक मार्केट में रि-इंट्री की है। पेंट्रो में महिंद्रा द्वारा नया तैयार किया गया एमसीआइ-5 इंजन इस्तेमाल किया गया है, सिंगल सिलेंडर वाली यह बाइक 110cc सेग्मेंट में हैं। पेंट्रो की 7500rpm पर 8.5PS टॉर्क और 5500rpm पर 8.5Nm टॉर्क है। एमसीआई-5 वाले इस इंजन में 4-स्पीड गियर बॉक्स है।

कंपनी का दावा है कि पेंट्रो का 79.5 किमी. प्रति लीटर का माइलेज है। पेंट्रो अभी कुछ हफ्तों बाद ग्राहकों के लिए बाजार में 4 सेग्मेंट में उपलब्ध होगी। इसके सेल्फ स्टार्ट और किक स्टार्ट दोनों ही वर्जन रेड, ब्लेजिंग ब्लैक, कूल ब्लैक और स्टर्लिंग सिल्वर कलर बाजार में आएंगे। पेंट्रो को इंदौर स्थित पीथमपुर प्लांट में तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें