महिंद्रा टू व्हीलर लिमिटेड का कहना है कि महिंद्रा की बाइक और स्कूटर में कार जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसमें ऐसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं जिससे इस बात पर कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप कार की सवारी कर रहे हैं या टू व्हीलर की।
जी हां, महिंद्रा ने अपनी बाइक और स्कूटर की खूबियां बताते हुए एक नया टीवी विज्ञापन पेश किया है।
देखें वीडियो
महिंद्रा सेंचुरो
पेट्रोल के रोज-रोज बढ़ते दामों के बीच अगर आप कोई ऐसी बाइक खरीदने के बारे में सोच रहे हैं जो अच्छा माइलेज दे, तो महिंद्रा की सेंच्यूरो एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है।
महिंद्रा सेंचुरो डिजिलट क्लस्टर, डिस्टेंस टू इंपिटी और सर्विस इंडिकेटर के अलावा सेंचुरो की-लाइट सहित फ्लिप-की, एंटी थेफ्ट अलार्म, फाइंड-मी लैंप्स, गाइड लैंप्स आदि खूबियां शामिल हैं।
ये सेंचुरो की तरह 4 स्ट्रोट, 110 सीसी इंजन का एमसीआई-5 इंजन, 0.60 किमी की रफ्तार 8.85 सेकंड में, 85.2 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार, 85.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज फीचर्स के साथ काम करती है। इस बाइक कीमत 47,700 रुपए है।
महिंद्रा गस्टो
महिंद्रा टू व्हीलर्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला 110cc स्कूटर गस्टो लॉन्च कर दिया है। इटालियन स्टाइल वाले इस स्कूटर को कंपनी ने अपने चाकन रिसर्च सेंटर में तैयार किया है। गस्टो 110 सीसी इंजन इस सेगमेंट के दूसरे स्कूटर की तरह 8 बीएचपी पावर जेनरेट करता है।
कंपनी का दावा है कि सामान्य परिस्थिति में 63 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। कंपनी शुरुआती दौर में इसकी बिक्री पश्चिमी और उत्तरी राज्यों में करेगी।
महिंद्रा ने गस्टो में सेंचुरो बाइक की तरह कई यूनिक फीचर्स दिए गए हैं जो किसी दूसरे स्कूटर में नहीं है। जैसे रिमोट फ्लिप की, फाइंड मी लैंप्स वैगराह। साथ ही महिंद्रा गस्टो की सीट की ऊंचाई को एडजस्ट भी की जा सकता है।
महिंद्रा गस्टो छह अलग-अलग रंगो में उपलब्ध है। इसका मुकालबा होंडा एक्टिवा, टीवीएस जुपिटर और यामाहा अल्फा से होगा।
कंपनी ने इसकी कीमत 43,000 (एक्स शोरूम नई दिल्ली) तय की है। महिंद्रा गस्टो दो अलग-अलग Dx और Vx वैरियंट में मौजूद है। Mahindra Gusto Vx की कीमत 47,000 (एक्स शोरूम नई दिल्ली) है।