कार और बाइक कंपनियों ने दीवाली की तैयारियां शुरू कर दी है। देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प इस त्यौहारी सीजन में अपने दो नए स्कूटर्स को लॉन्च करने वाली है।
हीरो मोटोकॉर्प के वादस प्रेसिंडेट और सीईओ रवि सूद ने पीटीआई से बातचीत में कहा है कि इस त्यौहारी सीजन में कंपनी दो नए स्कूटर भारत में लॉन्च करेगी, हालांकि अभी मॉडल और कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है।
ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी हीरो डैश 110 (Hero Dash 110) और हीरो डेयर 125 (Hero Dare 125) को लॉन्च कर सकती है। इन स्कूटर्स को दिल्ली पिछले साल ऑटो एक्स्पो के दौरान में प्रदर्शित किया गया था।
कंपनी ने डैश 110 का प्रोडक्शन मार्च 2015 में ही शुरू कर दिया था। इसे गुड़गांव स्थित हीरो के प्लांट में तैयार किया जा रहा है।
हीरो डैश 110
हीरो डैश कंपनी स्मार्ट और पावरफुल ऑटोमैटिक स्कूटर है। डैश में 111 सीसी, सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक इंजन दिया गया है जो 85 बीएचपी की पावर और 9.4एनएम टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें कई आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं।
इसमें कंपनी ने ई-कोड की (चाबी), डुअल मोल्डिंग की जैसे फीचर्स का इस्तेमाल किया है जो इसको दूसरों से अलग बनाने का काम करते हैं।
इसमें यूएसबी मोबाइल चार्जर, बूट लाइट, एलईडी टेल लैंप, एनालॉग डिजिटल मीटर और डुअल टोन मिरर शामिल है।
हीरो डेयर 125 सीसी
हीरो डेयर कंपनी का 125 सीसी स्कूटर है। यह फोर्सड एयर-कूल्ड, 4 स्ट्रोक, ओएचसी, सीवीटी इंजन पर काम करता है।
हीरो डेयर 125 की बात करें तो इसमें 124.6 सीसी, फोर्स एयर कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 9.38 बीएचपी की पावर और 9.8एनएम टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इस स्कूटर का मुकाबला होंडा एक्टिवा 125 से होगा।
इसमें डुअल टोन एलॉय, एलईडी टेल लैंप, बूट लैंप, बॉडी कलर्ड कैलिपर्स, टेक्सचर सीट, डिजिटल कंसोल, डुअल टोन बॉडी और ट्यूब लेस टायर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।