फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या अब लॉन्च होने को तैयार है महिंद्रा मोजो 300

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में बहुप्रतीक्षित बाइक में महिंद्रा मोजो 300 लॉन्च पर सभी की नजरें हैं। हाल ही में ‌महिंद्रा मोजो 300 को कोयंबटूर के कारी मोटर स्पीडवे पर देखा गया है। क्या ‌‌महिंद्रा मोजो 300 अब लॉन्च होने को तैयार है?
विज्ञापन


यह सवाल इसलिए है क्योंकि महिंद्रा मोजो 300 को लॉन्च होने में काफी देर हो चुकी है। इस बाइक का पहला प्रोटोटाइप ऑटो एक्सपो 2012 के दौरान प्रदर्शित किया गया, इसके दो साल ‌बाद कंपनी ने मोजो 300 को ऑटो एक्सपो 2014 में फरवरी में शोकेस किया।

ऑटो एक्सपो 2014 को करीब दस महीने ‌बीत चुके हैं लेकिन महिंद्रा मोजो 300 को अब तक लॉन्च नहीं किया गया है।

मोजो का फ्रंट लुक इस सेगमेंट की अन्य बाइक्स से अलग हटकर है। दमदार इंजन से लैस मोजो का हैंडल अन्य बाइक के मुकाबले थोड़ा ऊंचा है। दो लोगों के बैठने के लिए सीट भी मजेदार है, इस पर लंबे सफर के दौरान कम थकान होगी।
विज्ञापन


फोटो साभार: Motoroids
विज्ञापन

इंजन पावर

ऐसी भी चर्चा है कि मोजो डुकाटी के फ्यूल इंजेक्‍शन सिस्टम से लैस होगी। बाइक में 292cc का सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक लिक्विड कूल्ड इंजन होगा। महिंद्रा की 300cc बाइक की कीमत करीब 2 लाख रुपये होने की उम्मीद है।

मोजो का इंजन और डिजाइन कंपनी के पुणे स्थित रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर में तैयार किया गया है। महिंद्रा टू-व्हीलर्स सेग्मेंट में स्कूटरों के नए वेरिएंट पर भी काम कर रही है।

कंपनी इस बाइक को कई एंडवास तकनीकी और फीचर्स साथ पेश करने वाली है। महिंद्रा मोजो 300सीसी की सीधा मुकाबला केटीएम ड्यूक 390 और होंडा सीबीआर250आर जैसी बाइक्स से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें