स्पोर्ट्स बाइक बनाने वाली कंपनी केटीएम ड्यूक बजाज के साथ मिलकर इस साल
दो बाइक्स लॉन्च करेगी। कंपनी का दावा है कि रेसिंग बाइक कैटेगरी के लिए
ये दोनों बाइक्स एक बेहतर विकल्प होगी।
बजाज प्रोबाइकिंग के वाइस प्रेसिडडेंट अमित नंदी ने बताया कि केटीएम भारतीय बाजार के लिए अपने दो वैरिएंट 200 सीसी और 390 सीसी की दो रेसिंग बाइक्स उतारेगी।
बजाज-केटीम की ये दोनों बाइक्स फेयर्ड बाइक कैटेगरी की होगी। दरअसल फेयर्ड कैटेगरी वो कैटेगरी है जिसमें बाइक का इंजन ढका रहता है। ये बाइक को तेज रफ्तार में बेहतर संतुलन और एयरडॉयनेमिक्स देता है।
नंदी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में कंपनी ने 8000 यूनिट केटीएम बाइक्स की बिक्री की थी। वहीं कंपनी ने बाकी देशों (यूरोपीय, लैटिन अमेरिकन) में 25000 यूनिट की बिक्री की थी।
फिलहाल केटीएम की इन बाइक्स का निर्माण पुणे स्थित कारखाने में किया जा रहा है। अमित नंदी का कहना है कि स्पोर्ट्स बाइक श्रेणी में केटीएम की जोरदार मांग है।