कावासाकी ने भारत में बने निंजा ZX-10RR की कीमतों में इजाफा करने की घोषणा की है। कावासाकी के बेस वेरिएंट की कीमत 12.80 लाख रुपये है। हालांकि बेस वेरिएंट और निंजा ZX-10आरआर दोनों ही बाइक्स पहले भारत में पूरी तरह बिल्ट यूनिट (सीबीयू) के तौर पर इंपोर्ट की जाती थी।
तब भारत में इनकी कीमत 18.8 लाख रुपये (एक्स शोरूम कीमत) थी लेकिन भारत में बनने की वजह से इनकी कीमतों में लगभग 6 लाख रुपये की कमी आई है। फिलहाल निंजा ZX-10RR की कीमत में 88 हजार रुपये का इजाफा किया गया है। और अब इस बाइक की कीमत 16.98 लाख रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) हो गई है।
फीचर्स:
निंजा ZX-10RR ब्लैक कलर वेरियंट के साथ आता है जिसका वजन लगभग 206 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल कैपेसिटी 17 लीटर है। इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। और 998सीसी लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है जो 197बीएचपी की पॉवर और 113एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। इस बाइक की स्पीड लिमिट 299 किमी प्रति घंटे पर सेट है और यह 0-100 किमी की स्पीड पकड़ने में 2.8 सेकंड का समय लेती है।
कवासाकी क्विक शिफ्टर, कावासाकी लांच कंट्रोल, मल्टी लेवल पावर मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, स्विचेबल एबीएस कंट्रोल, और इंजन ब्रेकिंग फंक्शन और इनर्शियल मैजरिंग यूनिट भी दी गई है। मार्केट में इसके मुकाबले के लिए होंडा सीबीआर 100आरआर Fireblade, यामाहा YZF-R1M, BMW S1000RR और डुकाटी पेनिगल 1299 जैसी बाइक पहले से ही मौजूद हैं।