फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैहुस्वर्णा स्वार्टरपिलेन 701 की होगी रॉयल एनफील्ड से टक्कर, नाम की तरह दिखने में भी है अजीब

Fri, 24 Aug 2018 04:06 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
(Husqvarna Svartpilen) 701
विज्ञापन
एक समय था जब हर कोई बुलेट का दीवाना हुआ करता था।जिधर भी बुलेट दिखती है हमारी नजर उधर ही चली जाती है। पर अब ऐसा नही होगा क्योकि टूव्हीलर्स मार्केट में जल्द ही एक ऐसी बाइक आने जा रही है जो सबसे धाकड़ बाइक रॉयल एनफील्ड बुलेट को भी शिकंज दे सकती है। बाजार में हुस्वर्णा स्वार्टरपिलेन (Husqvarna Svartpilen) जल्द लांच होने वाली है। 
विज्ञापन


 हुस्वर्णा स्वार्टरपिलेन (Husqvarna Svartpilen) में 373.2 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 35 न्यूटन मीटर का टार्क और 43.5 पीएस की पॉवर जनरेट करता है। 60 मिमी स्ट्रोक और 89 मिमी बोर वाली ये बाइक 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगी। 

 दोनों पहियों में पॉवर ब्रेक, रियर मोनोशॉक सस्पेंशन, फ्रंट अपसाइड डाउन फोर्क्स, दोनों ट्यूबलैस टायर दिए जाएंगे। इस बाइक में एलईडी हैडलैंप, डिजिटल टेक्नोमीटर और ड्यूल चैनल एबीएस भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

royal enfield
वहीं रॉयल एनफील्ड बुलेट (Royal Enfield Bullet) में 346 सीसी का सिंगल सिलेंडर है जो कि इस बाइक से 27 सीसी ज्यादा है। एनफील्ड बुलेट में 4 स्ट्रोक, एयर कूल्ड इंजन दिया गया है जो कि 20.07 बीएचपी की पावर और 28 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये बाइक 130 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।

माइलेज की बात की जाए तो ये बाइक प्रति लीटर पेट्रोल में 40 किमी की दूरी तय कर सकती है। इस बाइक में 13.5 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।  देखा जाए तो हर तरीके से यह बाइक रॉयल एनफील्ड बुलेट को मात देगी। कीमत भी लगभग इसकी 3 लाख रुपये हो सकती है। जो कि बुलेट की कीमत के आस पास ही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें