देश के स्कूटर सेग्मेंट में राज करने वाली होंडा मोटरसाइकिल स्कूटर इंडिया जल्द ही एक नया स्कूटर लाने जा रही है। इस दुपहिया वाहन कंपनी ने नए Honda Grazia की घोषणा की है। कंपनी ने इसे 'एडवांस्ड अरबन स्कूटर' बताया जो मेट्रो सिटीज के युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
पढ़ें: 1 लाख के बजट में आती हैं ये 5 बेस्ट मोटरसाइकिल, लुक्स के साथ दमदार परफॉर्मेंस
इस स्कूटर के लिए 25 अक्टूबर से बुकिंग शुरू हो जाएगी। ग्राहक इसे 2000 रुपए का अमाउंट देकर होंडा डीलरशिप से बुक कर सकते हैं। लॉन्चिंग से पहले ही इस नए स्कूटर की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं।