फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तारीख को लॉन्च होगी हीरो Xtreme 200, ऐसे होंगे फीचर्स

Thu, 25 Jan 2018 12:21 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hero Xtreme 200s
विज्ञापन
दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने आखिरकार अपनी Xtreme 200 बाइक की लॉन्चिंग डेट का खुलासा किया है। कंपनी ने एक टीजर वीडियो के जरिए बताया कि इस बाइक को 30 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। 
विज्ञापन


यह एनिमिटेड वीडियो दरअसल एक मीडिया इनवाइट है। बाइक को दिल्ली में होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। हीरो एक्सट्रीम 200S को पहली बार 2016 में हुए ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था। उस समय कंपनी ने XF3R और HX250 जैसे दूसरे कॉन्सेप्ट मॉडल भी पेश किए थे। 

बाइक में 200 सीसी का सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड इंजन दिया जाएगा। यह 18.2 बीएचपी की पावर और 17.2 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। इसकी कीमत 90 हजार से 1 लाख रुपए तक हो सकती है। बाइक के दोनों ही व्हील में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक की लीक तस्वीरों से पता लगता है कि इसमें सिंगल चैनल एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) भी दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें