फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो बढ़ाने जा रही बाइक्स की कीमत, जनवरी से हो जाएगी इतनी महंगी

Sun, 24 Dec 2017 02:45 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Hero Passion XPro
विज्ञापन
कारों के बाद अब बाइक निर्माता कंपनियों ने भी कीमतों में इजाफा करने जा रही हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने जनवरी से अपनी मोटरसाइकिलों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। लागत बढ़ने के कारण कंपनी प्रत्येक मॉडल की कीमत औसतन लगभग 400 रुपये तक बढ़ाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें: Alto से लेकर Creta तक, साल 2017 में सबसे ज्यादा बिकी ये कारें

हीरो मोटोकॉर्प ने बयान में बताया कि कीमत में बढ़ोतरी का आंकड़ा मॉडल तथा बाजार के आधार पर तय होगा। कंपनी मोटरसाइकिलों के एक रेंज की बिक्री करती है, जिसमें शुरुआती मॉडल एचएफ डीलक्स की कीमत 42,432 रुपये, जबकि करिज्मा जेडएमआर की कीमत 1.10 लाख रुपये के आसपास है। 

कंपनी ने हाल ही में हीरो पैशन प्रो, पैशन एक्सप्रो और सुपर स्पलेंडर का अपडेटेड वर्जन पेश किया है। इन तीनों बाइकों में i3S टेक्नोलॉजी और टॉर्क ऑन डिमांड (TOD) फीचर वाला इंजन दिया गया है। बता दें कि हीरो के अलावा मारुति सुजुकी, महिंद्रा, टाटा मोटर्स और टोयोटा सहित कई कंपनियों की गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी होनी वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें