फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तो सारे जहां में होगा हीरो का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
देश और दुनिया की नंबर वन टू व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प तेजी के साथ दुनिया भर की बाजारों पर अपना कब्जा करने चाहती है।
विज्ञापन


इसके लिए कंपनी मार्च, 2014 तक दुनिया के 20 बाजारों में अपना नेटवर्क तेज करने की योजना बनाई है, जिसमें कम से कम चार असेंबली परिचालन शामिल होंगे।

कंपनी की लातिनी अमेरिका के बाजारों के लिए कोलंबिया में एक मन्युफेक्चर यूनिट की स्थापना की तैयारी है।
कंपनी चालू वर्ष के पहले तीन महीनों में एक साक्षा उपक्रम समझौते को अंतिम रूप देगी। हीरो के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पवन मुंजाल का कहना है, "हम अपने दुनिया भर के बाजार अपने नेटवर्क कार्यक्रम को तेज कर रहे हैं।"
लो आ गई पावर स्टेयरिंग के साथ नई टाटा नैनोउन्होंने कहा कि वर्ष 2014 की पहली तिमाही में हम मध्य अमेरिका में इथियोपिया, तुर्की और निकारागुआ में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन


कंपनी को मार्च के अंत तक 20 नए बाजारों में प्रवेश करना है। कंपनी ने तंजानिया, युगांडा, बुरंडी, मिस्र, इक्वाडोर और बांग्लादेश जैसे नए बाजारों में अपनी बाइक भेजना का काम पहले ही शुरू कर दिया है।
भारतीय बाजार में मर्सिडीज बेंज की 8 नई कारेंमुंजाल ने कहा कि तंजानिया और युगांडा में हमारे पास केन्या की तरह बाइक को स्थानीय असेंबली सुविधा होगी। इसी प्रकार से बांग्लादेश में भी हमारे पास स्थानीय असेंबली का काम होगा।
विज्ञापन


तंजानिया और युगांडा में बाइक असेंबली की स्थापना की जा रही है, जबकि बांग्लादेश का असेंबली काम इस वर्ष के छमाई में शुरू होने की उम्मीद है।

इसके अलावा कंपनी 2020 तक 50 और नए बाजार में कदम रखने वाली है जिसकी घोषाण अगस्त में हो सकती है। साथ ही कंपनी दुनिया भर 20 मन्युफेक्चरिंग और 60,000 करोड़ वार्षिक टर्न ओवर का लक्ष्य लेकर चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें