फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो मोटोकॉर्प ले आई बेहद सस्ती 100cc बाइक, कीमत सिर्फ 37400 रुपए

Thu, 18 Jan 2018 11:09 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
2018 HF Dawn
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने एक और सस्ती बाइक 2018 HF Dawn लॉन्च की है। कंपनी ने HF Dawn को मई 2017 में बंद कर दिया था क्योंकि यह बीएस-4 उत्सर्जन मानकों के मुताबिक नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी सिर्फ इस राज्य में मिलेगी

2018 HF Dawn
नई बाइक में बीएस-4 इंजन दिया गया है, साथ ही लुक में भी थोड़ा अपडेट किया गया है। यह बाइक रेड और ब्लैक कलर विकल्प में मिलेगी। इस बाइक की कीमत 37,400 रुपए रखी गई है। फिलहाल यह बाइक ओडिशा में ही उपलब्ध होगी, लेकिन कंपनी चरणबद्ध तरीके से इसे अन्य शहरों में भी लाएगी।

इंजन की बात करें तों इसमें 97.2सीसी एयर कूल्ड, बीएस-4 इंजन दिया गया है जो 8.2 बीएचपी की पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क दिया गया है। बाइक में 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक का वजन 105 किग्रा है और इसमें 9.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसका मुकाबला बजाज सीटी 100 और टीवीएस स्पोर्ट से रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें