देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए नई Karizma तैयार कर रही है। कंपनी ने करिज्मा आर और करिज्मा जेडएमआर दोनों को करीब एक साल पहले बंद कर दिया था। भारतीय बाजार में नई बाइक कम से कम दो साल बाद कदम रखेंगी।
पढ़ें: नए कलर और फीचर्स के साथ आने वाली है बजाज डोमिनार 400
नई हीरो करिज्मा को 2020 इंडियन ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है। इसका सीधा मतलब है कि ये बाइक्स भारत स्टेज 6 (बीएस 6) उत्सर्जन मानकों के अनुरूप तैयार होंगी। बता दें कि देशभर में अप्रैल 2020 से बीएस-6 लागू हो जाएगा। इससे बाइक की कीमत भी बढ़ सकती है।