फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्प्लेंडर, पैशन और करिज्मा में लगेंगे नए इंजन

Thu, 01 Aug 2013 05:41 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की नंबर वन दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटो कॉर्प ने तीन नए इंजन बनाने का दावा किया है। ये तीनों इंजन 100, 110, 250 सीसी सेगमेंट के है।
विज्ञापन


होंडा से अलग होने के बावजूद भी हीरो अभी तक उसके इंजन ही अपने वाहनों में इस्तेमाल कर रही थी। लेकिन हीरो मोटो कॉर्प ने अब दावा किया है कि उसने तीन नए इंजन तैयार कर लिए हैं।

ये तीनों इंजन अलग-अलग सेगमेंट के होंगे। कंपनी ने बताया कि इन इंजन को अपनी नई बाइक्स में भी इस्तेमाल करेगी। इसमें 100 और 110 सीसी के इंजन को वह अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्प्लेंडर और पैशन में इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा 250 सीसी वाले इंजन को नई करिज्मा250 में इस्तेमाल किया जाएगा। हीरो मोटो कॉर्प के एमडी और सीईओ पवन मुंजाल ने टीओई को दिए इंटरव्यू में बताया कि कंपनी ने तीनों इंजन बना लिए हैं।

इन तीनों इंजनों का इस्तेमाल आगामी लॉन्च होने वाले मॉडलों के साथ पैशन प्रो और स्प्लेंडर में भी किया जाएगा। साथ ही ये नए डेवलप्ड इंजन पुराने इंजन से बेहतर रिजल्ट देंगे। माइलेज के मामले में ये इंजन भारत में मौजूद किसी भी इंजन की तुलना में बेहतर साबित होंगे।"
विज्ञापन


हालांकि बातचीत में पवन मुंजाल ने इस बात को स्वीकारा कि पुराने इंजनों के वाहनों को नए इंजनों पर बनाना एक चैलेजिंग काम है। लेकिन कंपनी इसके लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें