दुनिया की मशहूर बाइक कंपनी हार्ले डेविडसन ने अपनी पहली स्वतंत्र डीलरशिप उत्तर प्रदेश में शुरू की है। कंपनी ने लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में यूनाइटेड हार्ले डेविडसन डीलरशिप खुली है। इस नई स्वतंत्र डीलरशिप सहित देश भर में कंपनी की डीलरशिप की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।
अपनी बिक्री की रणनीति के साथ 2010 में भारत में कदम रखने वाली हार्ले डेविडसन को इसके अपने अलग सेगमेंट ग्राहकों का बेहतर रिस्पॉन्स मिला है। पिछले 5 साल में कंपनी 8000 मोटरसाइकिलें भारतीय बाजार में बेच चुकी है।
कंपनी के अनुसार लखनऊ की यूनाइटेड हार्ले डेविडसन डीलरशिप पर कंपनी 12 मॉडल प्रदर्शित करेगी। इस शोरूम पर सबसे सस्ता मॉडल स्ट्रीट 750 होगा। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 4.4 लाख रुपए है। इसके अलावा यहां पर कस्टमाइज्ड बाइक के लिए एक्सेसरीज भी उपलब्ध होंगी।