लग्जरी स्पोर्ट बाइक में हार्ले डेविडसन बाइक सबसे पहले आता है। यूएस बाइक कंपनी हार्ले डेविडसन के दिवाने दुनिया के हर कोने में मौजूद हैं।
कंपनी ने फेस्टिव सीजन में भारत में अपनी नई बाइक को लॉन्च किया है। दमदार बाइक के शौकीनों के लिए हार्ले डेविडसन ने स्ट्रीट ग्लाइड का नया "2014 एडिशन" भारत में लांच किया है।
जल्द आ रहा है हीरो स्पलेंडर का नया रूप
कंपनी का कहना है कि ये बाइक भारत में पूरी तरह इंपोर्ट होकर आएगी और देशभर में हार्ले की ग्यारह डीलरशिप पर मिलेगी।
दीवाली पर आएगी बजाज की ये स्पोर्ट बाइक
कंपनी ने स्ट्रीट ग्लाइड 2014 एडिशन में 1690सीसी का इंजन इस्तेमाल किया है। इस बाइक में एलसीडी डैशबोर्ड के अलावा कनेक्टिविटी के लिए भी कई सारे विकल्प यूएसबी, ब्लूटूथ, रेडियो, वगैराह मौजूद है।
इसकी कीमत 29 लाख रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) है।