फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हार्ले डेविडसन में मिलेगा 500सीसी का मजा

Sun, 18 Aug 2013 11:48 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगी बाइक्स बनाने वाली हार्ले डेविडसन भारत में कम सीसी की क्रूजर बाइक लेकर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्ले इन बाइक्स की टेस्टिंग कर रही है।
विज्ञापन


ऑनलाइन ऑटो वेबसाइट टीम बीएचपी ने फोटो जारी करते हुए दावा किया है कि हार्ले अपनी दो 500 सीसी बाइक्स की टेस्टिंग कर रहा है।

हालांकि फोटो में बाइक काले पेंट में है। इसकी सारी पहचान को छिपाने की पूरी कोशिश की गई है लेकिन इसके वी ट्विन इंजन से कयास लगाए जा रहे हैं कि ये हार्ले की नई बाइक हैं।

बजाज लगाएगी 300 की रफ्तार वाली बाइक

हार्ले की ये बाइक अपनी रेंज की तुलना में काफी सस्ती होगी। उम्मीद के अनुसार इस बाइक की कीमत 4-4.5 लाख रुपए के आस-पास होगी। इनमें 500 सीसी ट्विन इंजन इस्तेमाल होंगे। ये हार्ले के सबसे कम सीसी के इंजन होंगे।
विज्ञापन


फिलहाल हार्ले की भारत में सबसे सस्ती बाइक की कीमत 5.71 लाख रुपए है। इसमें 883 सीसी का इंजन लगा है। हार्ले की ये नई बाइक जी प्लेटफॉर्म पर बनी होगी।

भारत में तहलका मचाएगी ट्राइम्फ की स्पोर्ट्स बाइक्स

कंपनी इस बाइक को बनाने में स्थानीय पार्ट्स की मदद लेगा, जो इसकी कीमत को कम बनाने में सहायक होगा। इस नई हार्ले का सीधा मुकाबला ह्योसंग जीवी 650 अक्विला प्रो से होगा, जिसकी कीमत 5 लाख रुपए है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें