फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो एक्सपो 2018: आ रही भारत की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्सबाइक, ये होगी कीमत

विज्ञापन
emflux model 1
विज्ञापन
बेंगलुरु स्थित की एक दोपहिया वाहन स्टार्टअप कंपनी Emflux Motors देश की पहली इलेक्ट्रिक सुपरबाइक लाने जा रही है। इसकी लॉन्चिंग फरवरी में होने वाले 2018 ऑटो एक्सपो में हो सकती है। कंपनी Emflux Model 1 नाम की बाइक लॉन्च करेगी जो 600-650 सीसी सेगमेंट में मुकाबला करेगी। 
विज्ञापन


इंजन की बात करें तो बाइक में लिक्विड कूल्ड AC इंडक्शन मोटर दी गई है जो 67 बीएचपी की पावर और 84 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगी। इसमें सैमसंग की लीथियम आयन बैटरियां लगी होंगी।
विज्ञापन

बाइक की कीमत और टॉप स्पीड

Emflux Model 1
यह इलेक्ट्रिक बाइक 200km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। यह मात्र 3 सेकेंड में ही 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेगी। इस सुपरबाइक में दो चैनल वाला एबीएस, 7-इंच की टीएफटी डिस्प्ले, जीपीएस नेविगेशन, ऑटो अपडेट, मोबाइल ऐप और बाइक-टू-बाइक कनेक्टिविटी दी जाएगा। 

यह बाइक दो वैरिएंट में उपलब्ध होगी। एक वैरिएंट 150 किमी. की रेंज और दूसरा 220 किमी की रेंज वाला होगा। इस बाइक की कीमत 5-6 लाख रुपए हो सकती है।  बाइक को पूरी तरह से ऑनलाइन बेचा जाएगा। कंपनी की योजना बाद में इसका दूसरा मॉडल लाने की भी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें