फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुकाटी ने भारत में अपनी सबसे सस्ती बाइक का नया वर्जन किया लॉन्च

Tue, 12 Dec 2017 09:31 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Ducati Scrambler Mach 2
विज्ञापन
सुपर बाइक बनाने वाली इटली की कंपनी डुकाटी ने इस साल भारत में कई प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। कंपनी ने साल 2017 के अंत में अपनी एंट्री लेवल बाइक Scrambler का नया वैरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने डुकाटी Scrambler Mach 2.0  की कीमत 8.52 लाख रुपए (एक्स शोरूम) रखी है। बता दें कि डुकाटी की Scrambler सीरीज कंपनी की भारत में सबसे सस्ती सीरीज है। डुकाटी की बाइक की कीमतें 60 लाख रुपए तक जाती है।
विज्ञापन


पढ़ें: भारत आई Tesla की पहली इलेक्ट्रिक कार, एक चार्जिंग में चलेगी 470 km

बाइक के लुक में कई बदलाव किए गए हैं, जिसमें स्पेशल पेंट स्कीम भी शामिल है। बाइक में एल्यूमीनियम हैंडलबार, ब्लैक एग्जॉस्ट, सिलिंडर हैड कवर्स का इस्तेमाल किया गया है। पुराने वर्जन में 250 सीसी सिंगल सिलिंडर इंजन का इस्तेमाल किया था। बाइक में 803 सीसी का वी-ट्विन इंजन लगा है, जो 73 बीएचपी की पावर और 67 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। 

इस बाइक का सीधा मुकाबला ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल S से रहेगा। इसमें 937cc का टेस्टासट्रेटा 11 एल ट्विन लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है। ये इंजन 113 पीएस का पावर और 95 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 13.5 लाख से शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें