DSK-Benelli ने भारत में अपनी TNT 300 बाइक का ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) वैरिएंट पेश किया है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही एबीएस के साथ 302R मॉडल को लॉन्च किया था। देश में TNT 300 कंपनी की तीसरी मोटरसाइकिल है जो ABS के साथ आती है। इससे पहले कंपनी TNT 600i और 302R को इसी फीचर के साथ ला चुकी है। इटैलियन मोटरसाइकल मेकर कंपनी बेनेली ने डीएसके मोटोवील्ज के साथ भारत के मोटरसाइकिल बिजनस में 2016 में कदम रखा था।
क्या हैं बाइक के फीचर्स
DSK-Benelli TNT 300
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, TNT 300 ABS के लिए कई डीलरशिप पर बुकिंग शुरू हो गई है। इसे 25 हजार रुपए की राशि देकर बुक किया जा सकता है। कुछ दिन में बाइक की डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। इस बाइक की कीमत 3.29 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) होगी।
पढ़ें: मात्र 10 रुपए का खर्च और गायब हो जाएंगे बाइक या कार पर लगे Scratch, ये है तरीका
इंजन की बात करें तो इसमें 300cc का लिक्विड कूल्ड ट्विन-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 37 बीएचपी पावर और 26.5 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कंपनी ने यही इंजन 302R मॉडल में दिया था। बाइक में 16 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है और इसका वजन 196 किग्रा है। यह चार विकल्प- ग्रीन, व्हाइट, रेड और ब्लैक में मिलेगी।
बता दें कि TNT 300 बेनेली की भारत में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही है। बेनेली की सबसे ज्यादा TNT 600i मॉडल की बिक्री हुई है। कंपनी की योजना नवंबर 2017 में एक और बाइक Leoncino लॉन्च करने की है। इसके अलावा अगले साल भारत में TRK 502 को पेश किया जा सकता है।