फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर आर माधवन ने खरीदी शानदार फीचर्स वाली ये बाइक, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

Tue, 24 Oct 2017 04:00 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
दिवाली के मौके पर तनु वेड्स मनु एक्टर को इस बाइक की डिलीवरी मिली है।
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर आर माधवन को बाइकों से बेहद प्यार है। हाल ही में उन्होंने एक नई क्रूजर बाइक खरीदी है। यह कोई ऐसी-वैसी क्रूजर नहीं, Indian Roadmaster cruiser बाइक है। दिवाली के मौके पर तनु वेड्स मनु एक्टर को इस बाइक की डिलीवरी मिली है। 
विज्ञापन


पढ़ें: 1 लाख के बजट में आती हैं ये 5 बेस्ट मोटरसाइकिल, लुक्स के साथ दमदार परफॉर्मेंस

आर माधवन ने इस लग्जरी बाइक की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इंडियन रोडमास्टर क्रूजर बाइक की कीमत 40.45 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। यह कंपनी की सबसे लग्जरी बाइकों में से एक है।
    My Diwali started with this BANG. My Big Boy is here Yipeeeeee I am so excited .. HAPPY DIWALI TO YOU ALL.. Proudly Indian @indianmotorcycleindia @PankajDubey1967
विज्ञापन
A post shared by R. Madhavan (@actormaddy) on Oct 18, 2017 at 6:01am PDT
बता दें कि इंडियन (Indian) भारत की नहीं, बल्कि अमेरिका की मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी है। इस बाइक को भारत में हुए 2016 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। बाइक में 1811 सीसी वी-ट्विन इंजन दिया गया है जो 138 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। 
    The Arrival .. Indian Roadmaster .. the beast .. Proudly Indian .. @indianmotorcyclesindia pankajdubey1967. A post shared by R. Madhavan (@actormaddy) on Oct 21, 2017 at 10:04pm PDT
फीचर्स की बात करें तो इसमें इलेक्ट्रॉनिक एडजस्टेबल विंडशील्ड, हीटेड सीट व ग्रिप्स और एडजस्ट होने वाला फ्लोरबोर्ड दिया गया है। इसमें ड्राइवर के साथ पीछे बैठने वाले को भी बेहद आरामदायक राइड मिलती है। बाइक की फ्यूल कैपेसिटी 64.4 लीटर की है। बाइक में इसके अलावा म्यूजिक, नेविगेशन, यूएसबी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, LED लाइट्स, रिमोट लॉकिंग जैसे अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं। बाइक 15.00 Kmpl का माइलेज देती है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें