फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक लोन लेने से पहले के जरूरी स्टेप्स क्या हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक लोन लेने से पहले थोड़ा वर्क आउट कर लिया जाए तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। थोड़ी सी भागदौड़ आपकी बड़ी बचत करा सकती है। लोन डील तभी आकर्षक बनती है, जब इसमें मैन्युफैक्चरर या फाइनेंसर से कुछ इनसेंटिव मिल जाये। हालांकि बाइक लोन में कार लोन की तरह आकर्षक डिस्काउंट मिलने की संभावना कम होती है, फिर भी डिस्काउंट अच्छा तो लगता है। लोन लेने के लिए ऐसे बैंक का चुनाव करें जिसकी ब्याज दरें और प्रोसेसिंग फी अन्य बैंकों के मुकाबले कम हो। लोन लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए हम उनके बारे में बात करते हैं-
विज्ञापन


पहले अपना बजट बनाइए
सबसे पहले देखिए कि आपके बजट में कौन सी बाइक फिट बैठती है। कंपनियों के आकर्षक और लुभावने विज्ञापन देखकर कभी भी अपना बजट तय न करें। बाइक निर्माता ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विज्ञापन में अधूरी जानकारी देती हैं। इसलिए पहले डीलर के पास जाकर या फोन पर बाइक के दाम और अन्य जानकारी कर लें। फिर देखें कि आपके बजट में कौन सी बाइक फिट बैठ रही है। अपने बजट के हिसाब से तय करें कि कितना डाउन पेमेंट करना है।

बैंकों से जानकारी करें
बजट तय करने के बाद लोन देनें वाले बैंकों से इंटरेस्ट रेट के बारे में जानकारी कर लें। संभव हो तो इंटरेस्ट रेट पर नेगोशिएट करने की कोशिश करें। यह आपके लिए फायदेमंद होगा। हो सकता है बैंक की तरफ से उस समय कोई ऑफर चल रहा हो उसे मिस न करें। लोन लेने से पहले बैंक की सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। सभी बातों को ध्यान में रखकर उसी बैंक से लोन ले जो आपको कम इंटरेस्ट रेट और आसानी से लोन उपलब्ध करा रहा हो।
विज्ञापन


डाक्यूमेंट कलक्शन है जरूरी
किस बैंक से लोन लेना है यह तय करने के बाद सभी डाक्यूमेंट कलेक्ट करने के बाद तभी बैंक में एप्लाई करने के लिए जाए। आवेदक के पास इनकम प्रूफ, पहचान-पत्र, रेजीडेंस प्रूफ, इनकम टैक्स रिटर्न या फार्म-16, लेटेस्ट सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। इसके अलावा यह भी तय कर लें कि आप लोन की अदायगी कितने महीनों में आसानी से कर सकते हैं। आप जितने कम महीनों में लोन का भुगतान करेंगे, उतना ही कम ब्याज आपको देना पड़ेगा।

बैंक प्रतिनिधि की विजिट और लोन स्वीकृति
बैंक में सभी डाक्यूमेंट देने के बाद बैंक का फील्ड इनवेस्टिगेटर आपके घर या ऑफिस पर आता है और दोबारा उन कागजों को चेक करता है जिन्हें आपने बैंक को उपलब्ध कराया है। बैंक प्रतिनिधि की विजिट के समय आवेदक का मिलना जरूरी होता है। वह यदि कुछ जानकारी मांगता है तो उसे जानकारी मुहैया कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें