अधिकतर राष्ट्रीयकृत बैंक बाइक की एक्स-शोरुम कीमत का 80 से 85 फीसदी तक लोन देते हैं। लोन के लिए एप्लाई करने से पहले यदि आप अपने घर या ऑफिस में बैठकर ब्याज दरों पर थोड़ा वर्क आउट कर लें तो अच्छा रहेगा। ब्याज दरों की जानबाइकी बैंक की वेबसाइट, कस्टमर सर्विस नंबर और बैंक के एजेंट से की जा सकती है। इससे आपको एक और फायदा होगा कि आपको यह भी पता चल जाएगा कि कौन सा बैंक बाइक लोन दे रहा है या नहीं। कुछ बैंक अपने ग्राहकों को टू-व्हीलर लोन नहीं देते। कुछ बैंकों के यहां त्योहारी सीजन पर ग्राहकों को स्पेशल ऑफर दिए जाते हैं। फिलहाल कुछ बैंकों के यहां टू-व्हीलर लोन पर ब्याज दरें और प्रोसेसिंग फी निम्मलिखित हैं-
एचडीएफसी बैंक
ब्याज दर- 14.5 फीसदी
प्रोसेसिंग फी- लोन राशि का 4 फीसदी या 600 रुपये
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
ब्याज दर- 18.25 फीसदी (3 साल के लिए)
प्रोसेसिंग फी- लोन राशि का 1.22 फीसदी
आईसीआईसीआई बैंक
ब्याज दर- 12.50 फीसदी से 16.50 फीसदी तक
प्रोसेसिंग फी- लोन राशि का 0.25 फीसदी
बैंक ऑफ बडौदा
ब्याज दर- 15.50 फीसदी
प्रोसेसिंग फी- लोन राशि का 2.0 फीसदी या न्यूनतम 250 रुपये
फेडरल बैंक
ब्याज दर- 11.25 फीसदी
प्रोसेसिंग फी- लोन राशि का 2.5 फीसदी
बजाज फायनेंस
ब्याज दर- 12.15 फीसदी
प्रोसेसिंग फी-
रुपये 15 हजार तक- 499 रुपये से 599 रुपये तक
रुपये 15 हजार से 30 हजार तक- 599 रुपये से 699 रुपये तक
30 हजार रुपये से ज्यादा- 699 रुपये से 799 रुपये तक
(उपरोक्त सभी ब्याज दरें पुर्नभुगतान के समय पर निर्भर करती है।)