फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्सर के साथ अवेंजर की भी तैयारी, मार्च में है लॉन्चिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
टू व्हीलर कंपनी बजाज अपनी सबसे पॉपुलर सीरीज पल्सर में नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर चुकी है। कंपनी पल्सर सीरीज के तहत सुपरस्पोर्ट पल्सर 200एसएस और 400एसएस, एडवेंचर स्पोर्ट बाइक- पल्सर 200एएस, 200एनएस लॉन्च करेगी।
विज्ञापन


कंपनी इन बाइक को मार्च 2015 से भारतीय बाजार में लॉन्च करना शुरू करेगी। काफी हद तक उम्मीद की जा रही है कि कंपनी सबसे पहले  Pulsar 200SS और 200AS को लॉन्च कर सकती है।

इसके साथ ही कंपनी इस साल नई अवेंजर भी लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। जून 2015 तक कंपनी बजाज अवेंजर भी लॉन्च करेगी। कंपनी पल्सर 200एसएस को एबीएस और नॉन एबीएस दो वैरिएंट में लॉन्च करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजाज पल्सर 200एसएस

बजाज पल्सर 200एसएस फेयर्ड स्पोर्ट बाइक है जो दिखने में यामाहा आर15 की तरह है। नई Bajaj Pulsar 200SS में पल्सर220 की तरह ही फ्रंट काउल पर रियर व्यू मिरर दिए गए हैं। इसके अलावा ‌स्पिलिट सीट, 10 स्पॉक अलॉय व्हील, मस्क्युलिन फ्यूल टैंक दिया गया है।

बजाज की इस पहली फुल फेयर्ड बाइक में पल्सर 200एनएस वाला 199.5 सीसी, 4 वॉल्व, 6 स्पीड ट्रांसमिशन वाला इंजन दिया जा रहा है।

इसमें इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्‍शन और ट्रिपल स्पार्क टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो 23.52पीएस पावर और 18.3एनएम टॉर्क जेनरेट करता है।

कंपनी ने अभी बजाज पल्सर 200एसएस की कीमत का खुलासा नहीं किया है, माना जा रहा है कि इसकी कीमत 1.20 – 1.30 लाख रुपए तक हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें