बजाज की फ्लैगशिप मोटरसाइकिल बजाज पल्सर एसएस400 एक बार फिर से खबरों की सुर्खियों में है। बजाज ने बजाज पल्सर एसएस400 की टेस्ट ड्राइव भारत में शुरू कर दी है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान इसको को शोकेस किया था।
अब आपको बजाज पल्सर एसएस400 के लिए और ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है। कंपनी इस बाइक को जल्द लांच कर सकती है।
सुपर स्पोर्टी बाइक
बजाज पल्सर एसएस 400 में एसएस का मतलब सुपरस्पोर्टी है। बाइक के आगे का लुक अन्य पल्सर बाइक की तरह ही है, लेकिन इंजन के पास का हिस्सा खुला रखा गया है। बाइक का टैंक भी काफी बड़ा रखा गया है। इसका प्लेटफार्म और इंजन केटीएम 390 ड्यूक से प्रभावित है। पल्सर एसएस400 में नए हैडलैंप और नया डिजिटल मीटर दिया गया है।
कीमत लगभग 2 लाख रुपए
बाइक में 375सीसी, 4 सिलेंडर, ट्रिपल स्पार्क, लिक्विड कूल इंजन है। ये 6 गियर और शानदार एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) के साथ काम करती है।
बजाज पल्सर एसएस400 बाइक भारत में 2 लाख रुपए तक लांच हो सकती है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला होंडा सीबीआर250आर, कावासाकी निंजाज 300 और ह्योसांगा जीटी250आर से होगा।