हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे लोकप्रिय बाइक सुपर स्पलेंडर को एक बार फिर नए अवतार में उतारा है। नई सुपर स्पलेंडर की कीमत 51,250 रूपए (नई दिल्ली एक्स शोरूम ) रखी गई है।
कंपनी ने इसमें कुछ छोटे बदलाव करके नए ग्राफिक्स और नए कलर के साथ पेश किया है।
हीरो स्पलेंडर आईस्मार्ट के बाद भारत में लांच होने वाली यह दूसरी स्पलेंडर रेंज की बाइक है जिसे नए फीचर्स और कॉस्मेटिग चेंजेज किए गए हैं।
नई हीरो सुपर स्पलेंडर में नई बॉडी ग्राफिक्स, ब्लैक अलॉय व्हील तथा नए कलर की रेंज दी गई है। इसके अलावा इसमें ड्रम ब्रेक साथ-साथ ऑप्शनल फीचर के तौर पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
ये हैं इस साल के सबसे महंगे फोनइसके अलावा कंपनी ने इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। यह 124.7सीसी, सिंगल सिलेंडर, एयरकूल्ड इंजन के साथ काम करती है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की है।