फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज पेश करेगी 375 सीसी की पल्सर

Tue, 09 Oct 2012 06:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो जल्द ही अपने पसंदीदा मॉडल 'पल्सर' के नए मॉडल को पेश करने जा रही है। पल्सर का यह नया मॉडल 375 सीसी का होगा। कंपनी ने पल्सर के नये मॉडल के प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। पॉवर में दमदार और नए रुप वाली पल्सर जल्द ही सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आएगी।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही कंपनी ने पल्सर को 200 सीसी की क्षमता के साथ बाजार में पेश किया है। इस बाइक में कंपनी ने अपने सहयोगी केटीएम की तकनीक का भी यूज किया है। बजाज पल्सर 200 एनएस को भारतीय सड़कों पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अब कंपनी युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर हैवी बाइक पेश करने जा रही है।

पल्सर 375 सीसी के बारें में बात करते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने बताया कि हमारी रिसर्च और डेवलपमेंट टीम ने इस समय पल्सर के नए मॉडल पर काम करना शुरू कर दिया है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा और पल्सर का यह नया मॉडल सड़कों पर होगा। सूत्रों की माने तो कंपनी अपने इस नये पल्सर मॉडल को अगले वर्ष 2013 तक बाजारों में पेश कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें