फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज ने लांच की नई बाइक डिस्कवर 100T

Tue, 08 Jan 2013 12:02 PM IST
bikedekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की दूसरी सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने अपनी बहुप्रतीक्षित 100cc की प्रीमियम बाइक लांच कर दी है। कंपनी ने इसका नाम डिस्कवर 100T रखा है। बजाज डिस्कवर 100T की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 50,500 रुपये होगी। बजाज की यह बाइक देश में मौजूद 100cc की महंगी बाइक्स में से एक है।
विज्ञापन


बजाज ने अपनी नई बाइक में 4-वाल्व DTS-i टेक्नोलॉजी के इंजन का इस्तेमाल किया है। एडवांस टेक्नोलॉजी वाले इस इंजन की इसी सेग्मेंट दूसरे इंजन से ज्यादा पॉवर होगी। बजाज की नई बाइक की 10bhp क्षमता है, जो कि 100cc की अन्य बाइक्स से 30 फीसदी तक ज्यादा है। कंपनी का दावा है कि डिस्कवर 100T 87 किमी. प्रति लीटर का माइलेज देगी।

लांचिंग के मौके पर बजाज ऑटो के प्रेसीडेंट (मोटरसाइकिल बिजनेस) के श्रीनिवास ने बताया कि डिस्कवर 100T की 125cc की बाइक के बराबर क्षमता है और इसका माइलेज 100cc वाली मोटरसाइकिल के बराबर है। पहले कंपनी का अपनी नई 100 सीसी की बाइक को दिसंबर 2012 में लांच करने का प्लान था, लेकिन कुछ कारणों के चलते कंपनी ने बाइक की लांचिंग को जनवरी 2013 के लिए टाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें