दुपहिया वाहन कंपनी बजाज ऑटो ने Dominar 400 की लॉन्चिंग के जरिए भारत में मिड-साइज इंजन वाली बाइकों के बाजार में कदम रखा था। डोमिनार के जरिए इस घरेलू कंपनी की सीधी टक्कर रॉयल एनफील्ड के साथ थी। कंपनी ने बजाज डोमिनार की कीमत 1.4 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी थी। जबकि बाइक के ABS वैरिएंट की कीमत 1.55 लाख रुपए रखी गई थी।
पढ़ें: महिंद्रा ने लॉन्च किया 48,180 रुपए का नया स्कूटर, 1 लीटर पेट्रोल में चलेगा 63 किमी.
कंपनी ने हर महीने इसकी 10 हजार यूनिट बेचने का फैसला किया था, हालांकि इसकी एक महीने में केवल 2 हजार यूनिट ही बिक पाई। सितंबर 2017 में बजाज ने Dominar की 4500 यूनिट बेचीं, जिसमें घरेलू बाजार और विदेशों में किया गया निर्यात शामिल है। सितंबर में 2000 यूनिट भारत में बिकी जबकि 2500 यूनिट अतंरराष्ट्रीय बाजार में बिकीं।