फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बड़े बदलाव के साथ आ सकती है KTM Duke 390, तस्वीरें हुई लीक

Tue, 31 Oct 2017 03:44 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
KTM Duke 390 in Black Paint Scheme - फोटो : Bikeholic
विज्ञापन
ऑस्ट्रिया की मशहूर बाइक निर्माता कंपनी केटीएम ने 2017 Duke 390 को ब्लैक पेंट स्कीम में देखा गया है। यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि किसी डीलर ने ही बाइक को यह कलर दिया है या फिर केटीएम इंडिया जल्द ही इस कलर में बाइक को लाने जा रही है। 
विज्ञापन


पढ़ें: 50 हजार से कम बजट में आती हैं ये 5 बाइक्स, 104 किमी/ली. तक का मिलेगा माइलेज

केटीएम की यह बाइक अभी तक सिर्फ ऑरेंज कलर में आती है। निर्यात करने के लिए बाइक को सफेद कलर में भी बेचा जाता है। ब्लैक कलर वाली केटीएम ड्यूक 390 को एक बेंगलूरू की एक डीलरशिप पर देखा गया।
विज्ञापन

2017 KTM Duke 390 के फीचर्स

KTM Duke 390


केटीएम ड्यूक 390 भारत में बेची जाने वाली पावरफुल बाइक्स में से एक है। बाइक में 373 सीसी, सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। यह 43 बीएचपी की पावर और 37 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस बाइक का व्हीलबेस 1357 मिमी, ग्राउंड क्लीयरेंस 178 मिमी और फ्यूल टैंक 13.5 लीटर का है। 2017 KTM Duke 390 की कीमत 2.25 लाख रुपये (एक्सशोरूम दिल्ली) है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें