सुजुकी मोटर इंडिया प्राइवेड लिमिटेड अपने ऑटोमैटिक स्कूटर स्विश 125 को नए फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है। 2015 सुजुकी स्विश 125 की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 56,482 रुपए है।
नए कॉस्मेटिक बदलावा के साथ सुजुकी स्विश 125 स्कूटर 124 सीसी, एयर कूल्ड इंजन और सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक के साथ काम करता है। सुजुकी स्विश 8.58बीएचपी पर 9.8एनएम का अधिकतम टार्क उत्पन्न करता है।
सुजुकी स्विश125 किक स्टार्ट और इलेक्ट्रिक दो विकल्प के साथ मौजूद है। अंडर सीट आपको पर्याप्त स्टोरेज मिलेगा।
कंपनी ने सुजुकी स्विश 125 को पांच नए रंग ग्लास स्पार्कल ब्लैक, कैंडी एंटरेस रेड/ग्लास स्पार्कल ब्लैक, मैटेलिक सोनिक सिल्वर/ग्लास स्पार्कल ब्लैक, पर्ल ग्लेसियर व्हाइट और मैटेलिक ट्राइटॉन ब्लू/ग्लास स्पार्कल ब्लैक के साथ पेश किया है।