काफी समय से चर्चा बनी हुई थी। टू व्हीलर कंपनी होंडा भारतीय बाजार में अपनी 160सीसी बाइक लॉन्च करने वाली है। आखिरकार अब इस रहस्य से पर्दा उठ चुका है।
होंडा 160सीसी सेगमेंट में आने वाली बाइक 'होंडा सीबी यूनिकॉर्न' होगी। जी हां, कंपनी बहुत जल्द भारतीय बाजार में सीबी यूनिकॉर्न 2015 अपग्रेड मॉडल लॉन्च करने वाली है।
नई सीबी यूनिकॉर्न अपने पिछले मॉडल से काफी अलग है, इसलिए आप इसको एक नई बाइक के तौर पर भी देख सकते हैं।
इसकी कुछ तस्वीरें लीक हो चुकी हैं। आप भी देखें।
फिलहाल अभी इसके फ्रंट लुक के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है क्योंकि हैडलैंप्स को कैमरे में कैद नहीं किया जा सकता है।
नई होंडा यूनिकॉर्न 160सीसी, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड OHC इंजन के साथ है।