भारत में कई कंपनियों की ओर से कई तरह के मॉडल्स की कारों और एसयूवी की बिक्री की जाती है। लेकिन ज्यादातर कारें कितनी सुरक्षित हैं इसकी जानकारी हमें नहीं होती। लेकिन अब जल्द ही कारों की सेफ्टी के लिए खास तरह के टेस्ट की शुरूआत हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रैश टेस्ट की शुरूआत कब से हो सकती है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
for reference only
- फोटो : global ncap
शुरू होगी टेस्टिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही भारत में भी कारों की सेफ्टी को लेकर खास तरह के टेस्ट की शुरूआत हो सकती है। ग्लोबल एनसीएपी की तरह ही भारत में भी भारत एनसीएपी को शुरू करने की तैयारी हो रही है।
कहां से मिली जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अहमद महमूद ने मीडिया को जानकारी दी है कि भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम क्रैश टेस्ट मानदंड को एक अक्तूबर 2023 से लागू किया जा सकता है। इसके लिए मसौदे को अंतिम रूप दे दिया गया है।
Suzuki Swift Latin NCAP Crash Test
- फोटो : Latin NCAP
क्या होगा फायदा
अगर भारत में भी भारत एनसीएपी शुरू हो जाता है, तो इससे यह फायदा होगा कि ग्राहकों को कार खरीदने से पहले ही कार में सेफ्टी की जानकारी मिल पाएगी। अभी तक ग्लोबल एनसीएपी की ओर से कुछ कारों के कुछ मॉडल्स का ही क्रैश टेस्ट किया जाता है और कई कारों का क्रैश टेस्ट नहीं हो पाने के कारण उनकी सुरक्षा की जानकारी सामने नहीं आ पाती है। लेकिन अगर यह टेस्ट भारत में शुरू हो जाता है तो इससे भारत में मिलने वाली सभी कारों का टेस्ट संभव हो पाएगा और उनमें सेफ्टी की जानकारी मिल पाएगी।
हाल में आया था सेफ्टी पर सर्वे
हाल में ही स्कोडा की ओर से एक सर्वे की जानकारी सामने आई थी। जिसमें यह बताया गया था कि भारत में अब कार खरीदने से पहले ग्राहक कार की माइलेज से ज्यादा सुरक्षा पर ध्यान देते हैं। सर्वे के दौरान यह जानकारी मिली कि 10 में से 9 ग्राहक सोचते हैं कि भारत में सभी कारों की सुरक्षा रेटिंग होनी चाहिए। सर्वेक्षण के नतीजों से पता चला है कि कार खरीदने के फैसले को दो फीचर्स सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं जिसमें कार की क्रैश-रेटिंग और एयरबैग की संख्या थी। सर्वे में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि आमतौर पर कार खरीदने के लिए सबसे लोकप्रिय मानी जाने वाला पहलू माइलेज तीसरे नंबर पर रहा। पहले नंबर पर क्रैश टेस्ट की रेटिंग और दूसरे नंबर पर कार में मिलने वाले एयरबैग्स की संख्या रही।