फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Mobility Global Expo 2027: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027 की तारीख तय, जानें आयोजन का पूरा शेड्यूल

Fri, 04 Jul 2025 03:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bharat Mobility Global Expo 2027 (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027) के तीसरे संस्करण का आधिकारिक रूप से एलान हो गया है। इस बड़े आयोजन का मकसद मोबिलिटी सेक्टर में हो रहे नए विकास को प्रदर्शित करना और इंडस्ट्री लीडर्स, नीति-निर्माताओं और तकनीकी विशेषज्ञों को एक मंच पर लाना है।
 
विज्ञापन
Auto Expo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bharat Mobility Global Expo 2027 (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027) के तीसरे संस्करण का आधिकारिक रूप से एलान हो गया है। भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय ने आधिकारिक घोषणा की है कि  भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027 का आयोजन 4 से 9 फरवरी 2027 के बीच दिल्ली-एनसीआर में होगा। इस बड़े आयोजन का मकसद मोबिलिटी सेक्टर में हो रहे नए विकास को प्रदर्शित करना और इंडस्ट्री लीडर्स, नीति-निर्माताओं और तकनीकी विशेषज्ञों को एक मंच पर लाना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Nissan Magnite CNG: अब छह नए राज्यों में भी मिलेगी निसान मैग्नाइट सीएनजी, डीलरशिप पर लगेगी रेट्रोफिटेड किट

Bharat Mobility Global Expo 2027: इस बार क्या नया होगा?
2027 का यह संस्करण पारंपरिक ऑटोमोबाइल प्रदर्शन से कहीं आगे जाकर ट्रांसपोर्ट के सभी पहलुओं को छूने जा रहा है। एक्सपो में सड़क, रेल, जल, वायु, शहरी और ग्रामीण परिवहन को एकीकृत समाधान के तौर पर पेश किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार ग्रामीण और कृषि मोबिलिटी को भी विशेष जगह दी जाएगी। जहां ट्रैक्टर और देहाती इलाकों में काम आने वाले वाहनों की तकनीकी झलक देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें - Car Fare: 'सरकार ने आपकी कार पर बैन लगाया, टैक्सी किराया किया दोगुना', सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

इस बार का एक्सपो टिकाऊ विकास (सस्टेनेबिलिटी) पर खास जोर देगा। और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स व हाइब्रिड तकनीकों में आई तरक्की को सामने लाएगा। साथ ही, दुनिया भर से आए प्रतिनिधियों के साथ ग्लोबल सप्लाई चेन को मजबूती देने पर फोकस रहेगा। 2025 में हुए 239 प्रॉडक्ट लॉन्च की तुलना में इस बार और ज्यादा तकनीकी लॉन्च और इनोवेशन की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें - Fuel Ban: 40 वर्ष पुराने एयरक्राफ्ट उड़ रहे हैं, लेकिन पुरानी कारें बैन, दिल्ली सरकार के फैसले पर पूर्व वायुसेना पायलट ने उठाए सवाल 

Bharat Mobility Global Expo 2027: कहां होगा आयोजन
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027 दिल्ली-एनसीआर के तीन बड़े आयोजन स्थलों पर आयोजित किया जाएगा - 
  • भारत मंडपम, प्रगति मैदान (नई दिल्ली)
  • यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, द्वारका
  • इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा

ये वही स्थान हैं, जहां 2025 के सफल संस्करण का आयोजन हुआ था। और इन जगहों को फिर से चुना गया है ताकि बड़े पैमाने पर एग्जिबिशन, कॉन्फ्रेंस और विजिटर एंगेजमेंट बेहतर ढंग से हो सके।

यह भी पढ़ें - Cab Fare: पीक आवर्स के दौरान दोगुना किराया वसूल सकेंगे एप बेस्ड कैब एग्रीगेटर, सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

Bharat Mobility Global Expo 2027: कौन कर रहा है आयोजन?
इस आयोजन की जिम्मेदारी इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (EEPC) के पास है और इसे SIAM, ACMA, ATMA, NASSCOM और CII जैसे कई बड़े संगठनों का सहयोग मिल रहा है। एक्सपो का मकसद ऑटोमोटिव और मोबिलिटी सेक्टर में इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और सहयोग को बढ़ावा देना है। 

यह भी पढ़ें - EV: इस राज्य में अब ईवी और वैकल्पिक ईंधन से चलने वाले कमर्शियल वाहनों को मिलेगा मुफ्त परमिट, जानें डिटेल्स 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें