फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम बजट में चाहिए एडवेंचर बाइक?: किफायती दामों में मिलेंगे ये तीन शानदार विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल

Mon, 16 Nov 2026 09:08 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • लंबी राइड के लिए एडवेंचर बाइक्स।
  • 210cc से 299cc तक के इंजन है।
  • किफायती बजट में शानदार फीचर्स हैं। 
  • पहाड़ों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबी दूरी की राइड हो या पहाड़ों के घुमावदार रास्ते, एडवेंचर टूरर बाइक से यह सफर अलग ही मजा देता है। इन मोटरसाइकिल्स को इस तरह तैयार किया जाता है कि राइडर शहर की सड़कों के साथ-साथ खराब रास्तों पर भी सफर का आनंद ले सकें। भारतीय बाजार में अब कई कंपनियां अलग-अलग बजट में एडवेंचर बाइक्स पेश कर रही हैं। इनमें कुछ विकल्पों की कीमत दो लाख रुपये से कम है, जबकि कुछ बाइक्स बेहतर पावर और आधुनिक फीचर्स के साथ आती हैं।

विज्ञापन

अगर आप भी नई एडवेंचर बाइक खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो हीरो एक्सपल्स 210, केटीएम एडवेंचर 250 और टीवीएस अपाचे आरटीएक्स 300 पर नजर डाल सकते हैं। इन मोटरसाइकिल्स में 210cc से लेकर 299cc तक के इंजन मिलते हैं। इनके माइलेज, पावर, फीचर्स और कीमत में भी अंतर है। आइए जानते हैं इन तीनों बाइक्स की खास बातें।

टॉप एडवेंचर बाइक्स: कीमत, पावर और फीचर्स की पूरी डिटेल

1.हीरो एक्सपल्स 210: कम बजट में एडवेंचर राइडिंग का विकल्प

  • हीरो मोटोकार्प की एक्सप्लस 210 भारतीय बाजार की किफायती एडवेंचर बाइक्स में शामिल है। यह उन राइडर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है, जो कम बजट में एडवेंचर बाइक खरीदना चाहते हैं।
  • इसमें 210cc का 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, डीओएससी इंजन दिया गया है। । यह इंजन 9,250 rpm पर 24.6 PS की अधिकतम पावर और 7,250 rpm पर 20.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया गया है और इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
  • फीचर्स और कीमत की बात करें तो इसमें स्लिपर क्लच, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन दिया गया है। इसके अलावा बाइक में ड्यूल-चैनल एबीएस, डिस्क ब्रेक, एलईडी लाइटिंग और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1,65,000 रुपये से 1,68,245 रुपये के बीच है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 1,75,971 रुपये से 1,77,463 रुपये तक जाती है।

2. केटीएम एडवेंचर 250: दमदार इंजन के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी

  • केटीएम एडवेंचर 250 उन राइडर्स के लिए एक विकल्प है, जो एडवेंचर बाइक में बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आधुनिक फीचर्स भी चाहते हैं। इसमें 249.07cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, एसओएचसी, LC4C इंजन दिया गया है।
  • यह इंजन 31hp की पावर और 25Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है। माइलेज के मामले में यह बाइक 31 से 32 kmpl तक का आंकड़ा देती है।
  • फीचर्स और कीमत की बात करें तो इसमें क्विकशिफ्टर, TFT डिस्प्ले और कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ऑफ-रोड एबीएस और राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी भी मिलती है।
  • 31hp की पावर के साथ यह इस लिस्ट में दमदार परफॉर्मेंस देने वाले विकल्पों में शामिल है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2,46,651 रुपये से 2,53,000 रुपये के बीच है।

विज्ञापन

3. टीवीएस अपाचे आरटीएक्स 300: इस लिस्ट में सबसे ज्यादा पावर

  • टीवीएस मोटर कंपनी की अपाचे आरटीएक्स 300 भी एडवेंचर बाइक सेगमेंट में एक दमदार विकल्प है। इसमें 299cc का सिंगल-सिलेंडर, 4-वाल्व, DOHC, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है।
  • यह इंजन 35hp की पावर और 28.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। माइलेज की बात करें तो यह बाइक लगभग 32 से 32.5 kmpl तक का माइलेज देती है।
  • फीचर्स और कीमत के मामले में टीवीएस अपाचे आरटीएक्स 300 में ट्रैक्शन कंट्रोल, मल्टीपल राइडिंग मोड्स और स्विचेबल एबीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ऑटोमैटिक हेडलैम्प और क्रूज कंट्रोल भी मिलता है।
  • इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,99,000 रुपये से लेकर 2,39,000 रुपये तक है। 35hp की पावर के साथ यह इन तीनों बाइक्स में सबसे ज्यादा पावर देने वाला विकल्प है।


एक नजर में देखें तीनों एडवेंचर बाइक्स की कीमत और इंजन की तुलना
 

बाइक इंजन पावर टॉर्क माइलेज
हीरो एक्सप्लस 210 210cc 24hp 20.7Nm 37–40 kmpl
केटीएम एडवेंचर 250 249.07cc 31hp 25Nm 31–32 kmpl
टीवीएस अपाचे आरटीएक्स 300 299cc 35hp 28.5Nm 32–32.5 kmpl


किन बातों का रखें ध्यान?
बाइक चुनने से पहले अपनी राइडिंग जरूरत, बजट और इस्तेमाल के हिसाब से विकल्पों की तुलना जरूर करें। यहां बताई गई कीमतें एक्स-शोरूम हैं। ऑन-रोड कीमत शहर और अन्य शुल्कों के अनुसार अलग हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें