फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैचबैक खरीदने वालों के लिए अगला साल खास: दस्तक देंगी ये कारें, सेफ्टी फीचर्स से ताकतवर इंजन तक; क्या होगा खास?

Mon, 16 Nov 2026 07:01 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिसंबर 2026 में आ सकती है वैगनआर फेसलिफ्ट।
  • 2027 में लॉन्च होगी नई ह्यूंदै आई20।
  • नई गाड़ियों में मिलेंगे कई अपडेट्स।
  • इंजन और फीचर्स में बदलाव भी संभव।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप भी नई कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करने से आपको कई शानदार विकल्प मिल सकते हैं। भारतीय बाजार में तीन नई हैचबैक दस्तक देने की तैयारी में हैं। इनमें मारुति सुजुकी की वैगनआर का फेसलिफ्ट माॅडल, ह्यूंदै i20 की चौथी जनरेशन और नई ग्रैंड आई10 निओस शामिल हैं। इन कारों में डिजाइन से लेकर इंटीरियर, फीचर्स और इंजन तक कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खास बात यह है कि इन तीनों कारों को अलग-अलग समय पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इनके संभावित बदलावों के बारे में।

विज्ञापन


1. मारुति सुजुकी वैगनआर फेसलिफ्ट: दिसंबर 2026 में हो सकती है लॉन्च

  • इस लिस्ट में सबसे पहले मारुति सुजुकी वैगनआर का फेसलिफ्ट मॉडल आ सकता है। इसे दिसंबर 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी ने भारतीय सड़कों पर अपडेटेड वैगनआर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। हाल ही में इस हैचबैक के पूरी तरह से ढके हुए टेस्ट मॉडल भी नजर आए हैं।
  • डिजाइन और इंटीरियर में बदलावों की बात करें तो लीक्स के अनुसार नई वैगनआर में इसका जाना-पहचाना टॉल-बॉय डिजाइन बरकरार रहने की उम्मीद है। हालांकि, इसके फ्रंट में नया ग्रिल, अपडेटेड हेडलाइट्स और बदले हुए फ्रंट व रियर बंपर मिल सकते हैं। इसके अलावा रियर रिफ्लेक्टर और टेललाइट्स में भी मामूली बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
  • इंटीरियर की बात करें तो फेसलिफ्ट मॉडल में नया डैशबोर्ड, बेहतर अपहोल्स्ट्री और पहले से अच्छे इंटीरियर मटीरियल मिलने की उम्मीद है। फिलहाल मौजूदा वैगनआर में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाता है।
  • वहीं, वैगनआर फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में देखने को मिल सकता है। इसमें मारुति का नया 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह मौजूदा 1.2-लीटर, चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन की जगह ले सकता है।
  • यह इंजन पहले से ही स्विफ्ट, डिजायर और अपडेटेड बलेनो में इस्तेमाल हो रहा है। वहीं, मौजूदा 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के मैनुअल और AMT गियरबॉक्स विकल्पों के साथ जारी रहने की उम्मीद है।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वैगनआर फेसलिफ्ट का एक और संभावित अपग्रेड अंडरबॉडी सीएनजी टैंक हो सकता है। मारुति इस नए सेटअप की टेस्टिंग कर रही है। इससे मौजूदा वैगनआर सीएनजी के मुकाबले कार में ज्यादा बूट स्पेस मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


2. चौथी जनरेशन ह्यूंदै i20: 2027 में हो सकती है एंट्री

  • इस लिस्ट में दूसरी कार चौथी जनरेशन ह्यूंदै आई20 है। इसे भारत में 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। ह्यूंदै ने इस नए मॉडल को ब्राजील में पहले ही पेश कर दिया है। वहां सामने आए मॉडल में पूरी तरह नया एक्सटीरियर डिजाइन, नया इंटीरियर और कई अपडेटेड फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में इसके लॉन्च की पुष्टि नहीं की है।
  • नई i20 में पहले से ज्यादा आकर्षक डिजाइन देखने को मिलता है। इसमें नए एलईडी हेडलाइट्स, अपडेटेड एलईडी डीआरएल और फ्रंट में कनेक्टेड एलईडी लाइट बार दी गई है। इसके अलावा ग्रिल और बंपर को भी नए सिरे से डिजाइन किया गया है।
  • साइड प्रोफाइल में ब्राजील-स्पेसिफिक मॉडल को 17 इंच तक के अलॉय व्हील्स और व्हील आर्च के साथ पेश किया गया है। पीछे की तरफ इसमें कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स और अपडेटेड बंपर मिलता है।
  • ब्राजील में पेश की गई नई i20 की लंबाई 4,130 मिमी और चौड़ाई 1,780 मिमी है। इसमें 346 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इंटीरियर की सबसे खास बात इसका नया पैनोरमिक डिस्प्ले सेटअप है। इसके हाई वेरिएंट में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
  • इसके अलावा वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
  • साथ ही नई i20 के विदेशी मॉडल में ह्यूंदै स्मार्टसेंस एडीएएस दिया गया है। इसके तहत एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन-कीपिंग असिस्ट और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • इसके अलावा कार में छह एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल भी दिया गया है। हालांकि, भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल के फीचर्स अलग हो सकते हैं।
  • इंजन की बात करें तो भारत में नई i20 के मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आने की उम्मीद है।

विज्ञापन

3. नेक्स्ट-जेनरेशन ह्यूंदै ग्रैंड i10 निओस: 2027 के अंत तक हो सकती है लॉन्च

  • इस लिस्ट की तीसरी कार ह्यूंदै ग्रैंड आई10 निओस की नई जनरेशन है। मौजूदा  ग्रैंड आई10 निओस को भारत में साल 2019 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद 2023 में इसे आखिरी बड़ा फेसलिफ्ट मिला था।
  • अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ह्यूंदै इस हैचबैक की बिल्कुल नई जनरेशन तैयार कर रही है। इसे 2027 के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।
  • इस नए मॉडल में रीडिजाइन किए गए एलईडी हेडलाइट्स, नया फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बंपर और नए अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसकी कुल लंबाई बढ़ाकर करीब 3.95 मीटर कर सकती है। इससे कार के अंदर ज्यादा जगह, पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए बेहतर आराम और बड़ा बूट स्पेस देने में मदद मिल सकती है।
  • साथ ही लीक्स के अनुसर ग्रैंड आई 10 निओस के इंटीरियर में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें पूरी तरह से नया डैशबोर्ड और पहले से बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है।
  • इंजन की बात करें तो नई जनरेशन ग्रैंड आई 10 निओस में मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जारी रहने की उम्मीद है। यह इंजन फिलहाल करीब 83 bhp की पावर जनरेट करता है। इसके सीएनजी वेरिएंट को भी आगे जारी रखे जाने की संभावना है।
  • ध्यान दें कि इन तीनों कारों की लॉन्च टाइमलाइन और बताए गए फीचर्स संभावित हैं। जहां कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, वहां बदलाव हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें