फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double-Decker e-Bus: बेस्ट 14 जनवरी से डबल डेकर ई-बसें करेगी लॉन्च, टैक्सी सर्विस शुरू करने की भी योजना

Mon, 05 Dec 2022 02:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई और ट्रांसपोर्ट (BEST) (बेस्ट) इस महीने अपनी प्रीमियम ई-बस सेवा शुरू करेगा और जनवरी 2023 में डबल डेकर ई-बसें शुरू करेगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
Electric Double Decker Bus Mumbai BEST - फोटो : Twitter/AUThackeray
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई और ट्रांसपोर्ट (BEST) (बेस्ट) इस महीने अपनी प्रीमियम ई-बस सेवा शुरू करेगा और जनवरी 2023 में डबल डेकर ई-बसें शुरू करेगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


बेस्ट के महाप्रबंधक लोकेश चंद्र ने मीडियाकर्मियों को बताया कि डबल डेकर ई-बसों के लिए मंजूरी अंतिम चरण में है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 14 जनवरी, 2023 को कम से कम 10 डबल डेकर ई-बसें शुरू की जाएंगी और पहले चरण में बेड़े को धीरे-धीरे बढ़ाकर 50 किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा, इस महीने के आखिर में, बेस्ट ने अपनी प्रीमियम सिंगल-डेकर ई-बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है, जिसके लिए यात्री एक एप के जरिए अपनी सीट बुक कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि परिवहन प्राधिकरण अगले साल जून तक 500 इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ टैक्सी सेवा शुरू करने की भी योजना बना रहा है और इसके लिए पहले ही टेंडर (निविदाएं) जारी कर चुका है।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि लोग इन कैब को Chalo app (चलो एप) के जरिए बुक कर सकते हैं। जिसका इस्तेमाल फिलहाल टिकट और बसों की लाइव ट्रैकिंग के लिए किया जा रहा है।

BEST मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में बस सेवा प्रदान करता है, और इसके पास लगभग 3,500 बसों का बेड़ा है, जिसमें 400 से अधिक ई-बसें शामिल हैं।

परिवहन प्राधिकरण के बेड़े में 45 नॉन-एसी डबल डेकर डीजल बसें हैं। लेकिन 2023-24 में उनकी कोडल लाइफ पूरी होने पर उन्हें धीरे-धीरे स्क्रैप कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें