Mahindra XUV300 tata nexon, vitara brezza
- फोटो : For Refernce Only
लॉकडाउन के चलते ऑटो कंपनियों की मई में भी कुछ खास बिक्री नहीं हुई है। इसके उलट महामारी ने ऑटो सेक्टर के समीकरण ही बदल दिए हैं। कभी देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब 4-मीटर एसयूवी सेगमेंट की बिक्री घटकर 87 फीसदी पर पहुंच गई है। यहां तक की बेस्ट सेलर रहने वाली गाड़ियों की रेंक भी गिरी है। जानते हैं मई में कौन-सी गाड़ियां रहीं टॉप पर...
गिरी मारुति की रैंकिंग
आमतौर पर सब 4-मीटर सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में बेस्ट सेलिंग कारों में कभी मारुति विटारा ब्रेजा और ह्यूंदै वेन्यू रहती थीं, लेकिन मई के आंकड़ों में बड़ा उलटफेर हुआ है। इससे पहले सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों में भी कुछ ऐसा ही उलटफेर देखने को मिला था। जब ह्यूंदै क्रेटा देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। वहीं सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में भी मारूति खिसक कर नीचे पहुंच गई है। इस सेगमेंट में कुल 4139 गाड़ियों की ही बिक्री हुई, 87.05 फीसदी की गिरावट के साथ जो पिछले साल मई में 31956 यूनिट्स थी।
सबसे ज्यादा बिकने वालीं सब- 4 मीटर SUV
- सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की सेगमेंट की बात करें, तो महिंद्रा की सब- 4 मीटर एसयूवी ने बाजी मारी है। महिंद्रा XUV300 मात्र 1257 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि मई 2019 में यह आंकड़ा 5113 था। इसकी बिक्री में 75.42 फीसदी की कमी आई है।
- ह्यूंदै वेन्यू दूसरे नंबर पर रही है। इसकी 1242 यूनिट्स की बिक्री मई में हुई, जबकि पिछले साल मई में यह आंकड़ा 7049 यूनिट्स का था। इसकी बिक्री में 82.3.8 फीसदी की गिरावट आई है।
- टाटा नेक्सन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही है। हालांकि मई 2020 में उम्मीद से बेहद कम मात्र 623 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि मई 2019 में यह संख्या 4506 यूनिट्स थी।
- कभी इस सेगमेंट में टॉप पर रहने वाली मारुति विटारा ब्रेजा की हालत बेहद बुरी रही। ब्रेजा खिसक कर चौथे नंबर पर आ गई है। ब्रेजा की मई 2020 में मात्र 572 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल मई में यह संख्या 8781 यूनिट्स था। ब्रेजा की बिक्री में 93.49 फीसदी की गिरावट आई है।
- फोर्ड़ इकोस्पोर्ट इस सेगमेंट में पांचवें स्थान पर रही है। इकोस्पोर्ट की मात्र 331 गाड़ियों की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल मई में यह आंकड़ा 90.82 फीसदी की गिरावट के साथ 3604 यूनिट्स था।
- होंडा WRV की बात करें, तो यह गाड़ी इस सेगमेंट में 114 यूनिट्स के साथ छठवें पायदान पर रही है। जबकि मई 2019व में इसकी 1520 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
- महिंद्रा TUV300 के लिए कभी महिंद्रा ने भी नहीं सोचा होगा कि उसकी इस छोटी एसयूवी की कभी यह गत होगी। मई 2020 में इसकी एक यूनिट भी नहीं बिकी, जबकि पिछले साल मई में यह आंकड़ा 1393 यूनिट्स का था।