फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Music System Cars: इन पांच कारों में मिलता है बेहतरीन म्यूजिक सिस्टम, मारुति से होंडा तक हैं शामिल

Wed, 26 Jul 2023 11:32 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मॉडर्न कारों में कई बेहतरीन फीचर्स दिए जाते हैं, लेकिन किन कारों में अच्छा म्यूजिक सिस्टम दिया जाता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : hyundai india

सफर के दौरान सभी को कार में अच्छी क्वालिटी का म्यूजिक सुनना पसंद होता है। कई कारों में सामान्य तो कुछ में काफी बेहतर म्यूजिक सिस्टम दिया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किन कारों में कंपनियों की ओर से बेहतर म्यूजिक सिस्टम को ऑफर किया जाता है।

विज्ञापन

2 of 6
मारुति सियाज - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सियाज
मारुति की ओर से मिड साइज सेडान के तौर पर सियाज को ऑफर किया जाता है। इस कार में कंपनी की ओर से स्मार्ट प्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाता है। इस कार में इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, इनबिल्ट नेविगेशन सिस्टम, स्मार्ट फोन कनेक्टिविटी के लिए मिरर लिंक, वॉयस कमांड सिस्टम, चार स्पीकर, दो ट्विटर और यूएसबी कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना
विज्ञापन

3 of 6
Volkswagen Virtus - फोटो : Volkswagen
फॉक्सवैगन वर्टुस
जर्मन कार निर्माता फॉक्सवैगन वर्टुस भी बेहतरीन म्यूजिक सिस्टम के साथ ऑफर की जाती है। इसमें आठ स्पीकर के अलावा वायरलैस एप कनेक्ट, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो के साथ बड़ी स्क्रीन दी जाती है।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?

4 of 6
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
स्कोडा स्लाविया
स्कोडा की स्लाविया में भी अच्छा म्यूजिक सिस्टम दिया जाता है। इस कार में 17.7 सेमी और 20.32 सेमी की टचस्क्रीन के साथ ही एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, चार स्पीकर और चार ट्विटर को दिया जाता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन

5 of 6
For Reference Only - फोटो : hyundai india
ह्यूंदै वर्ना
ह्यूंदै की वर्ना भी इस सेगमेंट में बेहतरीन म्यूजिक सिस्टम के साथ आती है। इस कार में एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, स्पीकर और ट्विटर के साथ कई और फीचर दिए जाते हैं। इस कार के दो वैरिएंट्स में बोस का म्यूजिक सिस्टम भी ऑफर किया जाता है। जिससे कार में सफर के दौरान म्यूजिक सुनने का मजा दोगुना हो जाता है।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
For Reference Only - फोटो : honda cars
होंडा सिटी
होंडा की सिटी में भी कंपनी की ओर से म्यूजिक सिस्टम दिया जाता है। इसमें 20.3 सेमी का एडवांस टचस्क्रीन ऑडियो सिस्टम मिलता है। जिसमें एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, स्मार्टफोन एप से कनेक्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम, आठ स्पीकर का सराउंड साउंड सिस्टम सिटी में दिया जाता है।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें