फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम बजट में चाहिए इलेक्ट्रिक स्कूटर?: टीवीएस से बजाज तक, ये मॉडल हो सकते हैं बेहतर विकल्प; देखें पूरी लिस्ट

Thu, 12 Nov 2026 07:00 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 1.5 लाख रुपये से कम कीमत वाले स्कूटर।
  • टीवीएस आईक्यूब की रेंज 212Km तक है।
  • बजाज चेतक में 153Km तक रेंज मिलती है।
  • एथर रिज्टा में 56 लीटर स्टोरेज मिलती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं,तो बाजार में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। खास बात है कि 1.5 लाख रुपये से कम कीमत में भी ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर मिलते हैं, जो अच्छी रेंज के साथ कई उपयोगी फीचर्स देते हैं। इस सेगमेंट में टीवीएस आईक्यूब, बजाज चेतक, एथर रिज्टा और हीरो VIDA VX2 Plus जैसे मॉडल शामिल हैं। वेरिएंट के हिसाब से कुछ स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 212 किलोमीटर तक चल सकते हैं। हालांकि, खरीदारी से पहले सिर्फ कीमत और रेंज देखना काफी नहीं है। बैटरी क्षमता, चार्जिंग की जरूरत और कंपनी का सर्विस नेटवर्क भी ध्यान में रखना चाहिए। आइए जानते हैं इन इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत, रेंज और खास फीचर्स के बारे में।

विज्ञापन


टीवीएस आईक्यूब: 212Km तक की रेंज

  • टीवीएस आईक्यूब को एक बेहतर विकल्प के रूप में देखा जा सकता है, क्योंकि यह उन इलेक्ट्रिक स्कूटर में शामिल है।, जिसमें खरीदारों को बैटरी के कई ऑप्शंस मिलते हैं। यह 2.3kWh से लेकर 5.3kWh तक के बैटरी पैक के साथ आता है। वेरिएंट के आधार पर इसकी IDC रेंज 212 किलोमीटर तक है, जबकि टॉप स्पीड 82 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचती है।
  • इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 95,374 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इसमें कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, हिल होल्ड असिस्ट और Q-पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।


बजाज चेतक: 153Km तक की रेंज

  • बजाज चेतक भी इस बजट में एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। इसमें वेरिएंट के हिसाब से 2.5kWh से लेकर 3.5kWh तक की बैटरी क्षमता मिलती है। इसकी रेंज 153 किलोमीटर तक है और टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है।
  • C2501 मॉडल की शुरुआती कीमत लगभग 99,802 रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है। इसमें रिवर्स मोड, डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन और 25 लीटर तक की स्टोरेज क्षमता जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन

एथर रिज्टा एस: परिवार के इस्तेमाल के लिए विकल्प

  • अगर आप घर-परिवार या अन्य किसी रोज के काम-काज के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हें, तो एथर रिज्टा पर सोचा जा सकता है। रिज्टा S की एक्स-शोरूम कीमत 1.22 लाख रुपये से शुरू होती है।
  • इसकी IDC रेंज 161 किलोमीटर तक है और टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके खास फीचर्स में 56 लीटर की कुल स्टोरेज क्षमता, रिवर्स मोड, ऑटो-होल्ड और बड़ी सीट शामिल हैं। ज्यादा स्टोरेज और आरामदायक सीट इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिहाज से उपयोगी विकल्प बनाते हैं।


हीरो विडा वीएक्स2 प्लस 3.4: रिमूवेबल बैटरी की सुविधा

  • हीरो विडा वीएक्स2 प्लस 3.4 में 3.4kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के बताए गए आंकड़ों के अनुसार, इसकी आईडीसी रेंज 146 किलोमीटर है। इसकी टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में 3.1 सेकंड का समय लेता है।
  • इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली) 1.31 लाख रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इसमें रिमूवेबल बैटरी, 4.3-इंच का TFT डिस्प्ले, फ्रंट डिस्क ब्रेक, रिवर्स मोड और तीन राइडिंग मोड मिलते हैं।


इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान

  • इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय उसकी बताई गई रेंज की तुलना अपनी रोजाना की यात्रा से जरूर करें। इसके अलावा चार्जिंग में लगने वाला समय, बैटरी की वारंटी और रिमूवेबल बैटरी की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी लें। कंपनी का सर्विस नेटवर्क भी एक अहम पहलू है, क्योंकि खरीदारी के बाद रखरखाव और सर्विस की जरूरत पड़ सकती है।
  • इन सबके साथ ही यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि कंपनियों की ओर से बताई जाने वाली IDC रेंज स्टैंडर्ड टेस्टिंग पर आधारित होती है। असल इस्तेमाल में स्कूटर की रेंज इससे अलग हो सकती है। ट्रैफिक, राइडिंग की स्पीड, सवारी का वजन और सड़क की स्थिति जैसे कई कारक फुल चार्ज पर तय की जाने वाली दूरी को प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें