फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Electric Car : ये हैं भारत की सबसे शानदार इलेक्ट्रॉनिक कारें, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और फीचर से हैं लैस

Sun, 05 Jun 2022 08:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया के अन्य देशों की तरह ही भारत में भी इलेक्ट्रिक वाहनों में लोगों की रुचि बढ़ी है। यहां हम आपको बताएंगे कि उन इलेक्ट्रानिक वाहनों के बारे में बताएंगे जिन्होंने 2022 में कार प्रेमियों का ध्यान खींचा है।
विज्ञापन
Hyundai कोना ड्राइव - फोटो : Hyundai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व में पेट्रोलियम से चलने वाली कारों और बाइक के दुष्प्रभावों के बारे में अब लोग ज्यादा जागरूक हो रहे है। इसी जागरुकता का परिणाम है कि न केवल भारत बल्कि दुनिया के तमाम देशों में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इलेक्ट्रानिक वाहनों का कारोबार तेजी से फलफूल रहा है। प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियां आने वाले सालों में कार्बन-न्यूट्रल बनने का लक्ष्य निर्धारित कर रही हैं। दुनिया के अन्य देशों की तरह ही भारत में भी इलेक्ट्रिक वाहनों में लोगों की रुचि बढ़ी है। यहां हम आपको बताएंगे कि उन इलेक्ट्रानिक वाहनों के बारे में बताएंगे जिन्होंने 2022 में कार प्रेमियों का ध्यान खींचा है।

विज्ञापन


Hyundai Kona इलेक्ट्रिक
Hyundai की कारें हमेशा फीचर्स लोडेड रहती हैं और नई Kona में भी ऐसा ही कुछ है।  Kona में 39.2 kWh क्षमता की लीथियम आयन बैटरी लगी हुई है, जो 143 hp की पावर और 395 Nm का पीक टॉर्क देती है। वहीं कोना में सिंगल स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। Kona 9.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकती है। जबकि इसकी टॉप स्पीड 145 किमी प्रति घंटा है।  ARAI के मुताबिक Kona Electric फुल चार्जिंग पर 452 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। Hyundai Kona Electric SUV भारत में एक साल पहले लॉन्च हुई थी। इस इलेक्ट्रिक कार के प्रीमियम वेरिएंट की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 23.75 लाख रुपये है, जबकि डुअल-टोन वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 23.94 लाख रुपये है। 

Tata Nexon EV 
देश की प्रमुख वाहन निर्मता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी) इस समय भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है।  नेक्सन ईवी 30.2kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आती है जो फ्रंट एक्सल पर लगे इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देता है। यह 129bhp की पीक पावर और 245Nm का टार्क जेनरेट करता है और 9.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ता है। मौजूदा मॉडल एक बार चार्ज करने पर 312 किमी की रेंज का वादा करता है। 
विज्ञापन


MG ZS EV 
ऑल-न्यू 2022 MG ZS EV अपने सेग्मेंट में सबसे बड़ी 50.3 kWh की बैटरी के साथ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से पूरी तरह लैस है। यह एक बार चार्ज करने पर 461 किमी की सर्टिफाइड रेंज देती है। यह ऑल-न्यू जेडएस ईवी 2 वैरिएंट्स एक्साइट और एक्सक्लूसिव में उपलब्ध है। ऑल-न्यू जेडएस ईवी में दुनिया भर में एमजी के खास डिजाइन संकेतों को अपनाया गया है। इसमें नई इलेक्ट्रिक डिजाइन की ग्रिल के साथ 17-इंच के टॉमहॉक हब डिजाइन के एलॉय व्हील शामिल है। इससे बेहतरीन गतिशीलता तो मिलती ही है, कार को नया लुक भी मिलता है। 2022 MG ZS Excite वैरिएंट की कीमत 21.99 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, Exclusive वैरिएंट की कीमत 25.88 लाख रुपये तय की गई है। 

Jaguar I-Pace 
Jaguar I-Pace देश की प्रमुख ऑटो निर्माता Tata Motors (टाटा मोटर्स) के मालिकाना हक वाली ब्रिटिश कंपनी Jaguar Land Rover (JLR) के फ्लैगशिप उत्पादों में से एक है। इस एसयूवी ने कई पुरस्कार जीते हैं। Jaguar I-PACE में 90 kWh लिथियम आयन बैटरी पैक मिलता है। इसे 100KW फास्ट चार्जिंग यूनिट की मदद से सिर्फ 45 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं एक 7kWh AC वाल बॉक्स चार्जर बैटरी को फुल चार्ज करने में 10 घंटे का समय लेता है। जगुआर लैंड रोवर का दावा है कि फुल चार्जिंग में यह कार 480 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें