कई लोगों के लिए बाइक कहीं आने-जाने का साधन होती है, लेकिन कई लोगों के लिए बाइक उनके शौक को पूरा करने का जरिया होता है। आजकल विकेंड या छुट्टियों पर बाइक से लंबी टूर पर जाने का ट्रेंड बढ़ रहा है। इस वजह से कई लोग टूरिंग के लिए एक बेहतर बाइक खरीदना चाहते हैं। अगर आप भी एक ऐसी ही बाइक की तलाश में हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। इस लेख में हम आपको टूरिंग के लिए 5 बेहतरीन बाइक्स के बारे में बता रहे हैं, आइए जानते हैं।
1. Royal Enfield Meteor 350 (रॉयल एनफील्ड मिटिओर 350)
रॉयल एनफील्ड मिटिओर 350
- फोटो : Royal Enfield
मिटिओर 350 में 349cc का बीएस-6 इंजन मिलता है जो 20.2 bhp की पाॅवर और 27 Nm का टाॅर्क देता है। फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक के साथ, यह बाइक स्टैंडर्ड तौर पर डुअल चैनल एबीएस के साथ आती है। इस बाइक का वजन 196 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 15 लीटर है। इस बाइक में रिलैक्स्ड सीटिंग पोजिशन और रेज्ड हैंडलबार मिलता है। अपने बेहतरीन कम्फर्ट के चलते ये बाइक लॉन्ग राइड के लिए भारत में खूब पसंद की जाती है। Royal Enfield Meteor 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.06 लाख रुपये से कम में शुरू हो जाती है।
2. Bajaj Dominar 250 (बजाज डोमिनार 250)
बजाज डोमिनार 250
- फोटो : Bajaj Auto
इस बाइक में भी काफी रिलैक्स्ड सीटिंग पोजिशन मिलता है। इसमें सामने यूएसडी फ्रंट फोर्क, पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन, एलईडी हेडलाइट और सेफ्टी के लिए डुअल चैनल एबीएस दिया गया है। इस मोटरसाइकिल में 248.77cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 8,500rpm पर 26.6bhp का अधिकतम पावर और 6,500rpm पर 23.5Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है और इसमें एक स्लिपर क्लच भी है। लंबी राइड पर जाने वाले इस बाइक को भी काफी पसंद करते हैं। Bajaj Dominar का 400सीसी वेरिएंट भी बाजार में उपलब्ध है।
3. TVS Ronin (टीवीएस रॉनिन)
TVS Ronin (टीवीएस रॉनिन)
- फोटो : TVS Motor
टीवीएस की इस बाइक में 225.9cc का एयर-ऑयल-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 20.1hp की पावर और 19.93Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके अलावा, बाइक में एडजस्टेबल लीवर के साथ दो एबीएस मोड भी दिए गए हैं, जो इसे हर तरह की सड़क पर चलने में सक्षम बनाते हैं। टीवीएस रॉनिन की शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत 1.36 लाख रुपये से भी कम है।