अगर आप ऑफिस आने-जाने या रोजमर्रा के कामों के लिए ऐसी बाइक खरीदना चाहते हैं, तो कम पेट्रोल में ज्यादा दूरी तय करें और मेंटनेंस का खर्च भी कम हो, तो 100cc सेगमेंट आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच भारतीय बाजार में हीरो, होंडा और टीवीएस की कई बाइक्स शानदार माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। आइए जानते हैं 100cc सेगमेंट की ऐसी बाइक्स के बारे में, जो डेली कम्यूटिंग के लिए सबसे बेहतर मानी जाती हैं।
1. Hero Splendor Plus
हीरो स्प्लेंडर प्लस लंबे समय से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में शामिल है। इसमें 97.2cc इंजन मिलता है और कंपनी के अनुसार यह 65 से 70 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है।
इस बाइक में i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम) तकनीक दी गई है, जो ईंधन बचाने में मदद करती है। कम मेंटेनेंस और भरोसेमंद प्रदर्शन इसे दैनिक उपयोग के लिए मजबूत विकल्प बनाते हैं।
2. Hero HF Deluxe
कम बजट में ज्यादा माइलेज चाहने वालों के लिए हीरो एचएफ डीलक्स एक लोकप्रिय विकल्प साबित हो सकती है। यह बाइक लगभग 70 kmpl तक का माइलेज देने का दावा करती है। इसकी हल्की बॉडी, आसान हैंडलिंग और कम मेंटेनेंस लागत इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाती है।
3. Honda Shine 100
हाेंडा साइन 100 में 99.7cc फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह बाइक 60 से 65 kmpl+ तक का माइलेज देने में सक्षम है। इसकी सबसे बड़ी खासियत स्मूथ इंजन, कम वाइब्रेशन और 786mm की लो सीट हाइट है, जिससे शहर के ट्रैफिक में इसे चलाना आसान हो जाता है।
4. TVS Sport
टीवीएस स्पोर्ट को 100cc सेगमेंट की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स में गिना जाता है। यह बाइक 70 kmpl+ तक का माइलेज देती है। इसका रिफाइंड इंजन शहर और हाईवे दोनों जगह बेहतर प्रदर्शन करता है, इसलिए इसे माइलेज चैंपियन भी कहा जाता है।
5. TVS Radeon
टीवीएस रेडियन उन ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प है जो माइलेज के साथ आराम और अतिरिक्त फीचर्स भी चाहते हैं। यह बाइक लगभग 68 kmpl तक का माइलेज देती है। इसमें USB चार्जिंग पोर्ट, साइड-स्टैंड इंडिकेटर, आरामदायक सीट और अच्छी बिल्ड क्वालिटी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
किसके लिए कौन-सी बाइक बेस्ट?
अगर आपकी प्राथमिकता केवल माइलेज और रीसेल वैल्यू है, तो हीरो स्प्लेंडर प्लस या टीवीएस स्पोर्ट बेहतरीन विकल्प हो सकती है। वहीं, अगर आप कम बजट में बाइक चाहते हैं तो एचएफ डीलक्स, स्मूथ राइड के लिए होंडा शाइन 100 और आधुनिक फीचर्स के लिए टीवीएस रेडॉन ले सकते हैं।