फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supercars Seized: बंगलूरू में सड़कों पर खड़ी करोड़ों की 30 सुपरकार जब्त, जानें पुलिस ने क्यों की कार्रवाई

Tue, 04 Feb 2025 09:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बंगलूरू कई चीजों के लिए जाना जाता है, और उनमें से ट्रैफिक जाम और लग्जरी लाइफस्टाइल भी हैं। वहां की ट्रैफिक जाम की समस्या को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं और अक्सर सवाल करते हैं कि पुलिस क्या कर रही है। हालांकि, इस बार, शहर में पुलिस ने 30 सुपरकार और लग्जरी कारें जब्त कर लीं।
विज्ञापन
Supercar - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू कई चीजों के लिए जाना जाता है, और उनमें से ट्रैफिक जाम और लग्जरी लाइफस्टाइल भी हैं। वहां की ट्रैफिक जाम की समस्या को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं और अक्सर सवाल करते हैं कि पुलिस क्या कर रही है। हालांकि, इस बार, शहर में पुलिस ने 30 सुपरकार और लग्जरी कारें जब्त कर लीं। पुलिस ने एक दिन में बंगलूरू में 30 हाई-एंड कारें जब्त की गईं।
विज्ञापन
Trending Videos

बंगलूरू पुलिस ने 30 लग्जरी कारें जब्त कीं
रविवार को परिवहन उपायुक्त सी मल्लिकार्जुन के नेतृत्व में 41 कर्मियों की एक विशेष टीम ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बी श्रीनिवास प्रसाद, दीपक, श्रीनिवासप्पा और रंजीत के साथ मिलकर छापेमारी की। इसका मकसद टैक्स चोरी करने वाली बंगलूरू की सड़कों पर खड़ी कारों को जब्त करना था।

किस ब्रांड की थीं कारें 
जब्त किए गए वाहनों में फेरारी, पोर्शे और एस्टन मार्टिन जैसी हाई-परफॉरमेंस टू-सीटर कारें शामिल हैं। जबकि अन्य लग्जरी कारों में बीएमडब्ल्यू, ऑडी और रेंज रोवर शामिल हैं - ये सभी बिना टैक्स चुकाए राज्य में चल रही थीं। एक अधिकारी के अनुसार, "इन कारों को आवश्यक करों का भुगतान किए बिना राज्य में चलाया जा रहा था और जब्त किए गए वाहनों से लगभग 3 करोड़ रुपये का कर वसूलने के लिए नोटिस जारी किया गया है।"
विज्ञापन

क्या कहता है कानून
मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 47 के अनुसार, अगर एक राज्य में पंजीकृत मोटर वाहन को एक वर्ष से ज्यादा समय तक दूसरे राज्य में रखा जाता है, तो मालिक को उस राज्य का कर चुकाना होगा, जहां कार स्थित है। बंगलूरू हमेशा से ही अपने रोड टैक्स मामले में सख्त रहा है। और 3 करोड़ रुपए बकाया टैक्स के साथ, कर चोरों के पास सिर्फ इतना ही समय था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें